न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पतंजलि की कोरोनील / आयुष मंत्री ने कहा- मंजूरी मिलने से पहले प्रचार नहीं करना चाहिए, बालकृष्ण बोले- हमने सिर्फ लोगों को इसके नतीजे बताए

कोरोना वायरस के इलाज के लिए पतंजलि की कोरोनील दवा पर उठा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 11:42:00

पतंजलि की कोरोनील / आयुष मंत्री ने कहा- मंजूरी मिलने से पहले प्रचार नहीं करना चाहिए, बालकृष्ण बोले- हमने सिर्फ लोगों को इसके नतीजे बताए

कोरोना वायरस के इलाज के लिए पतंजलि की कोरोनील दवा पर उठा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के साथ कोरोना की दवा का क्लीनिकल ट्रायल करने वाले निम्स विश्वविद्यालय के मालिक और चेयरमैन बीएस तोमर अब पलट गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके अस्पतालों में कोरोना की दवा का कोई भी क्लीनिकल ट्रायल नहीं किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा है कि पंतजलि आयुर्वेद को अंतिम मंजूरी मिलने से पहले दवा का प्रचार नहीं करना चाहिए। इसके जवाब में पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमने कोरोनिल का प्रचार नहीं किया। सिर्फ लोगों को इसके नतीजे बताए हैं।

नाइक ने कहा, 'जब तक अंतिम मंजूरी न मिले, उन्हें (पतंजलि आयुर्वेद) अपनी दवा (कोरोनिल) का प्रचार नहीं करना चाहिए। हमने उनसे कुछ प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा है। उन्होंने हमारे पास दवा भेजी है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।' इससे पहले नाइक ने कहा था कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी है, यह अच्छी बात है। लेकिन नियम के अनुसार पहले इसे आयुष मंत्रालय में जांच के लिए देना होगा।

पतंजलि ने दो दवा लॉन्च कीं

कोरोनिल और श्वसारि नाम की दवा लॉन्च करते हुए रामदेव ने कहा था कि इनसे सिर्फ 7 दिन में मरीज 100% ठीक हो जाएंगे। सरकार ने दवा की लॉन्चिंग के पांच घंटे बाद विज्ञापन पर रोक लगा दी थी।

निम्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन ने कही ये बात

विश्वविद्यालय के मालिक और चेयरमैन बीएस तोमर ने कहा कि हमने कोरोना के मरीजों को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में अश्वगंधा, गिलोय और तुलसी दिया था। इस संबंध में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता कि योग गुरु रामदेव ने इसे कोरोना का शत प्रतिशत इलाज करने वाली दवा कैसे बता दिया। इसके बारे में सिर्फ रामदेव ही बता सकते हैं।

लाइसेंस मिलने पर उठे थे सवाल

उत्तराखंड आयुर्वेद डिपार्टमेंट के लाइसेंस ऑफिसर ने बुधवार को कहा था कि हमने इम्युनिटी बूस्टर, खांसी और बुखार के लिए लाइसेंस की मंजूरी दी थी। इसमें कोरोना वायरस का का जिक्र नहीं था। ऑफिसर ने कहा था कि नोटिस जारी कर पूछा जाएगा कि कोविड-19 की किट के लिए मंजूरी कहां से मिली। इसके साथ ही पतंजलि से दवा का टेस्ट सैंपल, लाइसेंस आदि की पूरी जानकारी भी मांगी है।

इस पर आचार्य बालकृष्ण ने गुरुवार को कहा कि हमने लाइसेंस प्राप्त करते समय कुछ भी गलत नहीं किया। बालकृष्ण ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि हमने कोरोनिल बनाने के लिए सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है। बालकृष्ण ने कहा कि हमने कोरोनिल बनाने के लिए सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है। हमने दवा में इस्तेमाल कंपाउंड्स के शास्त्रीय साक्ष्य के आधार पर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हमने लोगों के सामने कंपाउंड्स परीक्षणों पर काम किया और क्लीनिकल ट्रायल के परिणाम सामने रखे। पतंजली ने यह भी कहा है कि इस दवाई को कोरोना वायरस से पीड़ित किसी गंभीर मरीज पर टेस्ट नहीं किया गया है, कम लक्षण वाले मरीजों पर टेस्ट किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री