न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने क्यों की गई भगवान राम की मूछों वाली मूर्ति की मांग?

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के दिग्गज नेता रहे और अब अपना अलग हिंदुत्ववादी संगठन चलाने वाले महाराष्ट्र के संभाजी भिड़े ने मांग की है कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में भगवान राम की जो मूर्ति लगे, उसकी मूछें भी होनी चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 3:51:58

जाने क्यों की गई भगवान राम की मूछों वाली मूर्ति की मांग?

राम की नगरी अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) निर्माण को लेकर के बुधवार को होने वाले भूमि पूजन के लिए तैयार है। अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ खुद तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। गौरी गणेश के पूजन के साथ ही अनुष्ठान की शुरुआत भी हो चुकी है। वहीं, भूमि पूजन से पहले मांग उठ रही है कि भगवान राम की जो मूर्ति लगे, उसकी मूछें भी होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के दिग्गज नेता रहे और अब अपना अलग हिंदुत्ववादी संगठन चलाने वाले महाराष्ट्र के संभाजी भिड़े ने मांग की है कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में भगवान राम की जो मूर्ति लगे, उसकी मूछें भी होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली भगवान राम की मूर्ति तो मूंछों के साथ ही होनी चाहिए। इसके बाद सवाल खड़ा हो गया कि क्या भगवान राम की मूछें थीं। इसे लेकर अलग अलग बातें कही जाती रही हैं।

हमारे देश में कई जगह देवताओं की मूर्तियां मूछों के साथ हैं लेकिन ज्यादातर नहीं। संभाजी ने जो पुरजोर तरीके से कहा है कि अगर भगवान राम की मूर्ति की मूछें नहीं होंगी तो सही तरीके से भगवान राम को जाहिर नहीं करेंगी। हालांकि देश-विदेश में भगवान राम के जितने भी मंदिर और मूर्तियां हैं, वो सभी बगैर मूछों के ही हैं। उनकी मूर्ति को लेकर ये विवाद कभी खड़ा भी नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हो रहा है।

वैसे भगवान राम के जिस अवतार का वर्णन वेदों में हुआ है, उसमें कहीं ये उल्लेख नहीं मिलता कि उनकी मूछें थीं या नहीं थीं, लेकिन वो जिस युग में धरती पर आए, उसको त्रेता युग माना जाता है, तब आमतौर पर सनातन धर्म में मूछों और धनी दाढ़ी रखने का रिवाज था। हालांकि देश में एकाध जगह भगवान राम के ऐसे मंदिर जरूर हैं, जहां उनके रूप में मूछों के साथ जोड़ा गया है।

mustache,gods with mustache,lord rama,ayodhya,ayodhya ram mandir,ram temple,bhoomi pujan,ram janam bhoomi pujan,news

इंदौर के मंदिर में है भगवान राम और लक्ष्मण की मूछों वाली मूर्ति

मध्य प्रदेश के इंदौर में श्रीराम का एक ऐसा मंदिर है, जहां उनकी मूंछे हैं। उनके अलावा लक्ष्मण की भी मूंछें हैं। कुमावतपुरा में स्थित इस मंदिर को 150 साल पुराना बताया जाता है।

लोगों में ऐसी मान्यता है कि अगर दशरथ की दाढ़ी-मूंछें हो सकती हैं तो राम की भी मूंछें जरूर होंगीं। इसके अलावा राजस्थान के एक मंदिर में हनुमान की मूर्ति की भी मूंछें हैं। यह मंदिर हनुमानजी की इन मूंछों के कारण ही लोकप्रिय है।

हिंदू धर्म में ब्रह्मा को छोड़कर किसी देवता की तस्वीरों या मूर्तियों की मूछें सामान्यतः नहीं होतीं। कुछ जगहों पर शिव की मूर्तियों में मूंछें दिखाई पड़ती हैं लेकिन विष्णु, कृष्ण, राम और अन्य देवताओं की बिना मूंछों वाली मूर्तियां ही हमारी नजर में हैं। देवताओं की मूर्तियां आमतौर पर उनके चिर किशोर रूप में बनाई जाती है। इसे ध्यान में रखकर मूर्तियों या तस्वीरों में मूंछें नहीं बनाई जातीं।

कहा जाता है कि पुराने या आदिम समाजों में देवता मूंछों वाले हो सकते थे, लेकिन सभ्यता शुरू होने के बाद और नगरों के उदय के बाद मूर्तियों और पूजा की जो परंपरा रही, उसमें भगवान के युवा रूप को ही साकार माना जाता है। केवल उत्तर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में भी ऐसी ही मूर्तियों का रिवाज है। बस उत्तर भारत में देवताओं की सभी मूर्तियों में उन्हें गौरवर्ण दिखाया जाता है जबकि दक्षिण भारत की मूर्तियों की शैली भी अलग है और उसमें मूर्तियों में देवता अमूमन काले रंग में होते हैं।

बता दे, मंदिर को लेकर तैयारियों के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय ने बताया कि देशभर के 135 संतों को आमंत्रित किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में देश के हर हिस्से के लोगों की भागीदारी होगी। भूमि पूजन पर आजतक आज मंगलवार को दिनभर का विशेष 'धर्म संसद' कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें