न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्‍या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, 3 बजे साधु संतों से मिलेंगे

उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्‍ट्र से अपने साथ चांदी की एक ईंट लेकर आ रहे हैं, जिसे वह संतों को सौंपेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 2:09:14

अयोध्‍या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, 3 बजे साधु संतों से मिलेंगे

अयोध्‍या में शनिवार को राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना और विश्‍व हिंदू परिषद अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार को 'धर्मसभा' का आयोजन किया है। वही शिवसेना शिवेसना यहां 'आर्शीवाद उत्सव' का आयोजन कर रही है। इसके लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्‍या पहुंच गए हैैं। जहां वह 3 बजे साधु संतों से मिलेंगे। साथ ही 6 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्‍नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ रहेंगे। 25 नवंबर को वह सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। शिवसेना के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो ट्रेनों में शिवसैनिक अयोध्‍या पहुंच चुके हैं।

चांदी की ईंट

सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्‍ट्र से अपने साथ चांदी की एक ईंट लेकर आ रहे हैं, जिसे वह संतों को सौंपेंगे। वहीं शिवसेना अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नि रश्मि ठाकरे और उनके बेटे व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी अयोध्‍या पहुंचे हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने बुलाई बड़ी बैठक


अयोध्‍या में शनिवार को शिवसेना और रविवार को होने जा रहे विश्‍व हिंदू परिषद के कार्यक्रम को लेकर माहौल गरम है। इसी बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक शनिवार को लखनऊ में देर शाम 08:30 बजे होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में अयोध्‍या की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो सकती है।

रविवार को विहिप का कार्यक्रम

इसके अलावा रविवार को अयोध्‍या में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तरफ धर्मसभा का आयोजन किया गया है। शिवसेना प्रमुख के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्‍या की चाकचौबंद कर दी गई है। शनिवार को अयोध्‍या के सभी स्‍कूल-कॉलेज भी बंद रखे गए हैं। साथ ही बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।

ayodhya,ayodhya dispute,yogi adityanath,uttar pradesh,uddhav thackeray

कांग्रेस का निशाना

वहीं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेत प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अयोध्या में 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख के आगमन से पहले वहां के माहौल को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर का मामला अभी कोर्ट में है। इसलिए सभी को इंतजार करना चाहिए या फिर आपसी सहमति का रास्ता कोई निकल सके तो उस पर बात होनी चाहिए।

लेकिन जिस तरह से सरकार में शामिल सहयोगी दल और उनके नेता लगातार अयोध्या के माहौल को गर्मा रहे हैं, इससे वहां के हालात को खराब होने से कोई रोक नहीं सकता। केन्द्र और राज्य सरकार में शामिल लोग जिस तरह से एक भीड़ को लाने और लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं तो वहां के हालात से निपटने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने की दोनों की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम


अयोध्‍या में धारा 144 लगाई जा चुकी है। आज अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर की करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं। लखनऊ में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, एक उप पुलिस महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 क्षेत्राधिकारी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबिल, पीएसी की 42 कंपनी, आरएएफ की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, एटीएस के कमांडो और ड्रोन कैमरे भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।

भय का माहौल बिल्कुल भी नहीं : प्रशासन

अयोध्या के कलेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हम स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क में हैं। भय का माहौल बिल्कुल भी नहीं है। शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति के बाद आयोजित किया गया है। प्रशासन की शर्तों पर सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इसलिए डरने जैसी कोई बात नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को तीन और IPS अधिकारी को अयोध्या में तैनात किया गया है। जोन के सभी अधिकारी 24 घंटे कैंप लगाकर और घूम-घूम कर निगरानी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल