न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को रोकने के लिए अयोध्या में इस रणनीति पर हो रहा काम

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन समारोह 5 अगस्त को होने वाले वाला है। भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 1:00:33

कोरोना को रोकने के लिए अयोध्या में इस रणनीति पर हो रहा काम

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन समारोह 5 अगस्त को होने वाले वाला है। भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। इसके मद्देनजर अयोध्या में प्रशासन तमाम प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। सबसे पहला प्रोटोकॉल कोरोना वायरस को लेकर है, जिस पर प्रशासन का पूरा फोकस है। अयोध्या में कोरोना को रोकने को लेकर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया, 'अयोध्या में कोविड-19 पूरी तरीके से कंट्रोल में है। हमारे पास एक हजार बेड हैं। इसमें से सिर्फ 300 बेड ही भरे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं।' उन्होंने कहा 'पिछले 10 दिनों में हमने कोरोना टेस्ट की दर काफी बढ़ा दिए हैं। प्रतिदिन 500 टेस्ट होते थे। अब 2 हजार से अधिक टेस्ट रोज हो रहे हैं।'

अनुज कुमार झा ने बताया, 'हम लोग आक्रामक तरीके से कोविड-19 को राकने की कोशिश कर रहे हैं। पहले टेस्ट कम हो रहे थे लेकिन अब हमने टेस्ट की दर बढ़ा दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेस्ट कर आइसोलेट किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यह है कि जो लोग राम जन्मभूमि परिसर में काम कर रहे हैं सबका टेस्ट किया जाए। हमने सबके टेस्ट किए हैं।'

अनुज कुमार झा ने बताया, 'जो लोग भी वीआईपी की ड्यूटी में तैनात होंगे या उनके आसपास होंगे। उनके टेस्ट किए गए हैं। पुजारी, उनके सहायक पुजारी के साथ-साथ जोन के कर्मचारियों के टेस्ट भी किए गए हैं ताकि संक्रमण की किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं रहे।'

अनुज कुमार झा ने बताया, 'उत्तर प्रदेश शासन और अयोध्या प्रशासन भी प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कर रहा है। हमारे पास कुछ कंडीशन के साथ परमिशन देने की गुंजाइश है और हम लोग जो उचित कंडीशन होगा उसी के साथ इस कार्यक्रम की इजाजत देंगे। करीब 200 लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ट्रस्ट यह तय कर रहा है कि कौन-कौन लोग आएंगे। लेकिन ज्यादा बड़ी संख्या नहीं है। हमारी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 1 घंटे कार्यक्रम में रहेंगे।'

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उधर डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तमाम एजेंसियों के साथ बैठक हुई है। पूरी तैयारी है। सुरक्षा के सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अयोध्या में 5 अगस्त को एक साथ एक जगह 5 लोगों से ज्यादा को जुटने नहीं दिया जाएगा। दीपक कुमार ने बताया कि जितने भी वीवीआईपी आएंगे या फिर जितने भी आमंत्रित मेहमान आएंगे उन सबकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरीके से चाक-चौबंद हैं। चाहे मेहमान हों, वीवीआईपी हों या फिर आम अयोध्यावासी सभी को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। अयोध्या सहित फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर पूर्व में किए इंतजामों की निगरानी हो रही है। भूमिपूजन के मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से पहले किसी को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भीड़ न लगाने की अपील की थी। राज्य सरकार कोविड-19 को लेकर नियमों का पालन करते हुए इस बड़े आयोजन को संपन्न कराना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें