न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: छठ के मौके पर बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में दो बच्चों की मौत

आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में अर्घ्य के बाद बेकाबू हुई भीड़ से दबकर 2 बच्चों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Nov 2019 8:50:05

बिहार: छठ के मौके पर बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में दो बच्चों की मौत

आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में अर्घ्य के बाद बेकाबू हुई भीड़ से दबकर 2 बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में पटना के बिहटा का एक 6 वर्षीय बालक और दूसरा भोजपुर के सहार की एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। हालांकि इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सुर्यकुंड के पास का है। पुलिस का कहना है कि छठ पूजा को लेकर देव में मेला लगा हुआ था। भगदड़ क्यों मची इसका पता अबतक नहीं चल पाया है, लेकिन ज्यों ही लोगों ने एक-दूसरे को भागते देखा वे भी बिना कारण जाने इधर-उधर भागने लगे, तुरंत ही मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने कई घंटों की कोशिश के बाद हालात पर काबू पाया।

इस बीच जिले के डीएम राहुल रंजन महिवाल और एसपी दीपक बरनवाल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस घटना को अफसोसजनक करार देते हुए कहा कि उम्मीद से अधिक भीड़ हो जाने की वजह से यह अफरातफरी मची है। जिसमें दो की मौत हो गई है।

औरंगाबाद जिले के डीएम राहुल रंजन महिवाल और एसपी दीपक बरनवाल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है। प्रशासन का कहना है कि नियमों के मुताबिक पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी

'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...

राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए

'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा

कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'

Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान

'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो

'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद