न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : ठगने के लिए आरोपियों ने बना डाली पूर्व डीएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी, फिर मांगे पैसे

आरोपी में खौफ कम होता नजर नहीं आ रहा हैं और अब उन्होंने ठगने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी का नाम और फोटो इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज ठगने की कोशिश की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 7:53:31

पंजाब : ठगने के लिए आरोपियों ने बना डाली पूर्व डीएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी, फिर मांगे पैसे

आरोपी में खौफ कम होता नजर नहीं आ रहा हैं और अब उन्होंने ठगने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी का नाम और फोटो इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज ठगने की कोशिश की। गुरुवार को क्राइम ब्रांच के पूर्व डीएसपी जगबीर सिंह को इसका पता चलते ही डीएसपी ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस की शुरुआती जांच में फेसबुक आईडी बनाने वाले की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा के आसपास मिली है।

दरअसल, पूर्व डीएसपी जगबीर सिंह का किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके दोस्तों को गुुरुवार सुबह से रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। कई जानकारों ने डीएसपी जगबीर की सही आईडी समझकर अपने दोस्तों की लिस्ट में भी शामिल कर लिया। इसके बाद ठग ने फेसबुक मैसेंजर से दोस्तों का हालचाल जाना और फिर 10 से 20 हजार रुपये की मदद मांगनी शुरू कर दी।

शातिर ने अपने मैसेज में कहा कि रुपयों की सख्त जरूरत है, बाद में वापस लौटा देंगे। यह मैसेज पढ़कर उनके दोस्तों को कुछ अजीब लगा तो उन्होंने जगबीर सिंह को फोन किया। इसके बाद जगबीर सिंह ने फेसबुक अकाउंट पर दोस्तों से फर्जी अकाउंट को मान्य न करने की अपील की। मेरा सिर्फ यही अकाउंट है, अगर कोई रिक्वेस्ट आए तो मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। इसके बाद कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि उनके पास भी आए मैसेज में रुपये मांगे जा रहे हैं।

फर्जी आईडी का पता दोस्तों से चला

जगबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मोबाइल पर एक जानकार का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपके नाम से कोई फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजकर रुपयों की मांग कर रहा है। यह सुनकर हैरान रह गया। उन्होंने अपनी आईडी चेक की और दोस्तों को आगाह करते हुए पोस्ट लिखा ताकि कोई ठगी का शिकार न हो सके।

ऐसे करते हैं ठगी करने की कोशिश

शातिर ठग यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर या डीएसपी की फर्जी आईडी बनाकर पहले दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। इसके बाद वह फेसबुक मैसेंजर के जरिए गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजकर चैटिंग शुरू करते हैं और फिर उनसे पैसों की मांग कर मोबाइल नंबर भेजकर गूगल-पे के जरिए पैसे भेजने को कहते हैं। यह भी वादा करते हैं कि उनके पैसे कुछ दिन में लौटा दिए जाएंगे।

डेढ़ महीने में तीसरी घटना

बता दें कि बीते 5 सितंबर को तत्कालीन ईस्ट डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल और 27 सितंबर को पूर्व इंस्पेक्टर अच्छर चंद का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर 20 हजार रुपये मांगे गए थे। मामले की शिकायत साइबर सेल को दी गई थी लेकिन मामला अब तक अनसुलझा पड़ा है। वहीं, अब डेढ़ महीने में यूटी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीसरी घटना हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम