न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : जेल के अंदर ही की गई कैदी के हत्या की कोशिश, पत्थर से कुचला चेहरा, टूटा जबड़ा

जोधपुर केंद्रीय कारागार के अंदर ही कैदी की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया हैं जिसमें पत्थर से चेहरा कुचला गया और जबड़ा तोड़ दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 7:52:02

जोधपुर : जेल के अंदर ही की गई कैदी के हत्या की कोशिश, पत्थर से कुचला चेहरा, टूटा जबड़ा

जोधपुर केंद्रीय कारागार लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता हैं। अब यहां जेल के अंदर ही कैदी की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया हैं जिसमें पत्थर से चेहरा कुचला गया और जबड़ा तोड़ दिया गया। इस बारे में विचाराधीन बंदी ने तीन अन्य बंदियों पर हत्या प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।

वारदात 19 अक्टूबर रात दो बजे हुई जिसमें नींद में सो रहे एक विचाराधीन बंदी के चेहरे को पत्थर से कुचल कर हत्या की कोशिश की गई है। इससे बंदी का जबड़ा टूटने के साथ चेहरे पर चोटें आई है। इसको लेकर मामला अब दर्ज किया गया है। बंदी का जेल डिस्पेंसरी में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के किशनगंज हाल उदय मंदिर आसन भिश्तियों का बास निवासी मुजाहिद पुत्र कमरूक विचाराधीन बंदी है और एक केस में इन दिनों जेल में है। वह जेल की बैरक संख्या 2 और वार्ड नंबर 2 में रखा हुआ है।

19 अक्टूबर की रात दो बजे वह नींद में सो रहा था तब तीन अन्य विचाराधीन बंदियों मोहम्मद आसिफ पुत्र इब्राहिम, सद्दाम पुत्र मोहम्मद फारूक एवं मोहम्मद नदीम पुत्र शौकत अली ने बड़े पत्थर से उसका चेहरा कुचल कर हत्या का प्रयास किया। पत्थर से कुचले जाने पर उसका जबड़ा टूट गया। उस पर हुए अचानक हमले से अन्य बंदियों की नींद टूट गई। बाद में उसे जेल डिस्पेंसरी में भर्ती करवाया गया।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि विचाराधीन बंदी ने आरोप लगाया कि ये तीनों बंदी उसके बैग की तलाशी लेने के साथ उसका सामान मसलन बिस्किट, नमकीन आदि खंगालते रहते है। घटना के वक्त बैग से सारा सामान भी बाहर निकाल कर बिखेर दिया। घटना के संबंध में रातानाडा थाने के एएसआई कालूसिंह को जांच सौंपी गई है। जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?