न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में कोई सुधार नहीं, थोड़ी देर में आएगा मेडिकल बुलेटिन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 3:24:59

LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में कोई सुधार नहीं, थोड़ी देर में आएगा मेडिकल बुलेटिन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक वाजपेयी को पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है। एम्स ने उनके स्वास्थ्य पर एक बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी तबीयत खराब होने का समाचार मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता उनसे मिलने के लिए एम्स पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से चर्चा की। पीएम मोदी बुधवार की शाम में करीब सवा सात बजे एम्स पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक रुके। इससे पहले एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत स्थिर है। उन्हें इंजेक्शन द्वारा एंटिबॉयटिक्स दिया जा रहा है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स से निकल चुके हैं। थोड़ी देर में मेडिकल बुलेटिन आएगा।

- फिल्ममेकर मुजफ्फर अली ने कहा कि मेरी प्रार्थना अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ है। वह लोकतंत्र की महान शक्ति हैं।

- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने दिल्ली के एम्स पहुंचे।

- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने सभी कार्य रोक दिए हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

- पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स पहुंचे।

- पीएम मोदी एम्स के लिए निकल चुके हैं। अमित शाह भी कुछ देर में पहुंचेंगे।

- ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर होने की ख़बर पर कहा, "मैं दो साल तक उनके मंत्रिमंडल में रहा हूं, और उनके स्वास्थ्य के बारे में मिली ख़बर दुःखी करती है... वह महान नेता थे, और उनके नीचे काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा... मैं आज ही दिल्ली जाऊंगा..."

-जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने AIIMS पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बात करते हुए कहा, "हम सभी को उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करनी चाहिए... हमें नहीं भूलना चाहिए कि वह ऐसे नेता था, जो देश को मज़बूत बनाना चाहते थे... वह सिर्फ हमारे देश में नहीं, सारे विश्व में शांति लाना चाहते थे..." - कई राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच रहे हैं।

- अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी एम्स पहुंचे।

- दिल्ली में AIIMS की तरफ आने वाले अरविंद मार्ग पर भारी ट्रैफिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह - अगस्त क्रांति मार्ग का इस्तेमाल करें, AIIMS जाने वाली सड़कों से बचें।

- अटल जी के घर के बाहर धारा 144 लगाई गई।

- राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के लिए रवाना हुए।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी AIIMS पहुंचे।

- दिल्ली के सीएम के मीडिया सलाहकार ने कहा, अटल जी की सेहत ठीक नहीं होने के चलते मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि उनका जन्‍मदिन ना मनाएं

- दिल्ली में AIIMS की तरफ आने वाले अरविंद मार्ग पर भारी ट्रैफिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह - अगस्त क्रांति मार्ग का इस्तेमाल करें, AIIMS जाने वाली सड़कों से बचें।

- एम्स ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है। जिसमें उनकी हालत जस की तस बताई जा रही है।

- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचीं।

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में मौजूद हैं।

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के भी शीघ्र ही एम्स पहुंचने की संभावना है।

-वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में ताजी जानकारी प्राप्त करने के लिए अस्पताल के बाहर भारी संख्या में मीडियाकर्मी और अन्य लोग मौजूद हैं जिसके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रही है।

-अस्पताल के बाहर भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत जानकर फूट-फूटकर रोने लगे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।

- कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह अटल बाहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे।

- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचीं।

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी।

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे।

- अटल बिहारी जी का हालचाल जानने के लिए आज ममता बनर्जी दिल्ली आएंगी।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एम्स पहुंचकर वाजपेयी जी के हालचाल जानेंगे।

- ग्वालियर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र अटल बिहारी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का हाल जानने एम्स पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह।

-थोड़ी देर में एम्स की ओर से वाजपेयी का नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।

- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक है। वहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इससे पहले भी पीएम मोदी सहित कई लोग देखने पहुंच चुके हैं।

- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू वाजपेयी का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे।

- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

- वाजयेपी की हालत बेहद गंभीर होने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी चौबे भी एम्स पहुंचे।

- केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और शहनवाज हुसैन भी पूर्व पीएम से मिलने देर रात एम्स पहुंचे। वाजपेयी जी हालत बिगड़ती जा रही है।

- इससे पहले, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और मीनाक्षी लेखी भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत के बारे में जानने के लिए आज शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उन्हें देखने दिल्ली के एम्स पहुंचीं।

atal bihari vajpayee,Health,live update,atal bihari vajpayee health live update

- उनकी हालत पिछले 24 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया हैः एम्स

उल्लेखनीय है कि पिछले 9 हफ्तों से अटल बिहारी वाजपेयी यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि एम्स प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार की बात कही जा रही है।

उनका एम्स में इलाज चल रहा है। वैसे वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक नई जानकारी सामने नहीं आई है। मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता है।

वहीं, एम्स ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी यहां पिछले 9 हफ्तों से भर्ती हैं। उनकी हालत 24 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल