न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वाजपेयी की नाजुक हालत पर भावुक हुईं भतीजी, कहा- सिर्फ एक बार और उन्हें भाषण देते देखना चाहती हूं

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 2:41:08

वाजपेयी की नाजुक हालत पर भावुक हुईं भतीजी, कहा- सिर्फ एक बार और उन्हें भाषण देते देखना चाहती हूं

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार से जुड़े लोगों को ग्वालियर और आगरा से दिल्ली बुलाया गया है। एम्स के आस-पास सुबह 10 बजे के बाद से हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने आज होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी लगभग दो महीने से AIIMS में भर्ती हैं। भारत को आगे बढ़ाने में अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान है। अटल जी के घर के बाहर धारा 144 लगाई गई है।

इस बीच वाजपेयी की भतीजी कांति मिश्रा मीडिया से बातचीत के दौरान काफी भावुक हो गईं। उनकी सेहत का जिक्र करते हुए कांति ने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि कि केवल एक बार और उन्हें भाषण देते हुए देख पाऊं। हमारे परिवार के लोग कभी अपने मन-मस्तिष्क से उनकी इस छवि को मिटा नहीं सके हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।' अटल के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

इससे पहले बुधवार देर रात आए मेडिकिल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ी है। अटल के गिरते स्वास्थ्य को लेकर हर कोई बेचैन है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एम्स जा चुके हैं। गुरुवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अटल का हाल जानने पहुंचे। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS पहुंचकर बीजेपी के शिखर पुरुष का हाल जाना। प्रधानमंत्री मोदी रात करीब सवा 7 बजे AIIMS पहुंचे। वह करीब 10 मिनट तक अस्पताल में रहे और वाजपेयी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात कर पूर्व पीएम का हाल जाना। मोदी के अलावा कुल 6 केंद्रीय मंत्री अटल का हाल जानने एम्स पहुंचे थे। इनमें जितेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, सुरेश प्रभु आदि शामिल थे।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल