न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव : शुरुआती एक घंटे में लगभग 6 % वोटिंग, 100 मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब

मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 और मिजोरम की 40 सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Nov 2018 11:41:59

 मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव : शुरुआती एक घंटे में लगभग 6 % वोटिंग, 100 मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब

मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 और मिजोरम की 40 सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहे हैं। मिजोरम में 7.70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मिजोरम में जहां सभी 40 सीटों, वहीं मध्य प्रदेश में फिलहाल बालाघाट जिले की 3 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 3 बजे तक चलेगी।

- मतदान के शुरुआती एक घंटे में लगभग 6 % मतदान हुआ। इसके साथ ही 100 मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों के खराब होने की खबर है, जिन्हें बदला गया।

- कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से मतदान बाधित हो गया है। वहां नई ईवीएम मशीन मंगवाई जा रही है। भोपाल जिले में एक मतदान केंद्र की ईवीएम खराब हुई है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी बीएल कांताराव के बूथ की ईवीएम खराब हो गई है।

- सुबह 8 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ अपने गांव जैत में मतदान किया।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने मंगलवार को कहा, ‘28 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा। 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तथा बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों परसवाड़ा, बैहर एवं लांजी में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।’

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। राज्य में सीएम शिवराज सिंह समेत पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए प्रत्याशी खड़े किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 229 प्रत्याशी उतारे हैं। जतारा की एक सीट उसने लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी है। आम आदमी पार्टी के 208, बीएसपी के 227, बहुजन मुक्ति पार्टी के 34, जनाधिकार पार्टी के 32, समाजवादी पार्टी के 52, सपाक्स के 110, शिवसेना -81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सबसे ज्यादा 1094 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत