न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP को लगा एक और बड़ा झटका, आशीष खेतान ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा

आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 9:20:25

AAP को लगा एक और बड़ा झटका, आशीष खेतान ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा

आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आशुतोष के बाद एक और पत्रकार आशीष खेतान Ashish Khetan ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। खेतान ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 15 अगस्त को ई-मेल से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेजा है। पूर्व पत्रकार और AAP नेता आशीष खेतान 2014 में नई दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं और दिल्ली सरकार के दिल्ली डायलॉग कमिशन के उपाध्यक्ष रहे हैं। हालांकि केजरीवाल अभी उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष रहे खेतान नई दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी किसी नए चेहरे को उतारना चाहती है। इसी कारण खेतान ने इस्तीफा दिया है। लेकिन खेतान के करीबी लोगों का दावा है कि वे कानून की उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। वकालत करने के लिए ही उन्होंने दिल्ली डायलॉग कमीशन से इस्तीफा दिया था। केजरीवाल चाहते हैं कि पढ़ाई करने के लिए वे पार्टी से छुट्टी ले लें और पढ़ाई पूरी होने के बाद वापस पार्टी के काम में जुट जाएं। वैसे सूत्र बता रहे हैं कि खेतान इस्तीफ़ा दे या ना दें लेकिन फिलहाल वो वैसे भी पार्टी और राजनीति की बजाय लीगल प्रैक्टिस में लगे हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आप ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा को खेतान के स्थान पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से उतरने की पेशकश की गई थी। मेहरा ने अमर उजाला से इसकी पुष्टि की, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात बताई है। मेहरा से पहले आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा को यहां से लड़ने की तैयारी करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने भी नई दिल्ली के बजाए दक्षिण दिल्ली से लड़ना पसंद किया।

पिछले चुनाव में नई दिल्ली सीट पर खेतान को 2.9 लाख वोट मिले थे, लेकिन वे भाजपा की मीनाक्षी लेखी से 1.6 लाख वोट से हार गए थे। कांग्रेस के अजय माकन 1.82 लाख वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

दरअसल, चांदनी चौक सीट पर केंद्रीय साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री डा. हर्ष वर्धन के खिलाफ आशुतोष की जगह पंकज गुप्ता को लड़ाने की तैयारी है। ऐसे में बगल की नई दिल्ली सीट पर एक और बनिए आशीष खेतान, को टिकट देने से दिल्ली के पंजाबी मतदाता आम आदमी पार्टी से नाराज हो सकते हैं। इसीलिए नई दिल्ली से राहुल मेहरा के इंकार के बाद भी पार्टी खेतान की जगह किसी अन्य पंजाबी उम्मीदवार की तलाश कर रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिम (सुरक्षित) सीट पर आप के उम्मीदवार हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर दिखाने वाली आतिशी मारलेना के पूर्वी दिल्ली से लड़ने के आसार हैं तो उत्तर-पूर्व दिल्ली से दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप पांडे लड़ेंगे। ऐसे में पार्टी को पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार ढूंढना सरदर्द साबित हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल