न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाबालिग से दुष्कर्म: जेल से बाहर आना चाहता है आसाराम, मांगी 20 दिन की पैरोल

यौन उत्पीड़न मामले में राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तरफ से जिला पैरोल कमेटी के समक्ष 20 दिन की पैरोल के लिए आवेदन किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 9:26:22

नाबालिग से दुष्कर्म: जेल से बाहर आना चाहता है आसाराम, मांगी 20 दिन की पैरोल

यौन उत्पीड़न मामले में राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तरफ से जिला पैरोल कमेटी के समक्ष 20 दिन की पैरोल के लिए आवेदन किया गया है। आसाराम के भांजे रमेश की तरफ इस संबंध में जिला पैरोल कमेटी के समक्ष आवेदन पेश किया गया है। अंतिम सांस तक की सजा के इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश के लिए जेल प्रशासन ने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है।

अर्जी में कहा गया है कि 25 अप्रैल 2018 को यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी मानते हुए आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 130 के रूप में सजा काट रहा है। आसाराम ट्रायल के दौरान और अब तक पांच साल की सजा काट चुका है। ऐसे में जेल के पैरोल नियमों के मुताबिक, आसाराम को प्रथम पैरोल दी जा सकती है। इसलिए आसाराम की प्रथम 20 दिन की पैरोल मंजूर की जाए। इसके लिए सेंट्रल जेल के जरिए जिला पैरोल कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया है। अब जिला पैरोल कमेटी तय करेगी कि आसाराम को पैरोल दी जाये या फिर नहीं।

उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने इस मामले में आसाराम को दोषी करार देते हुए मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था। आपको बता दें इससे पहले आसाराम ने जेल प्रशासन के जरिए भी पैरोल कमेटी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन जेल मुख्यालय से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश के अभाव में आसाराम का आवेदन फिलहाल जिला पैरोल कमेटी को प्रेषित नहीं किया जा सका है। उल्लेखनीय है कि हाल में आसाराम को कोर्ट से मामूली राहत मिली थी। कोर्ट ने आईटी एक्ट के एक मामले में आसाराम की जमानत मंजूर की थी।

आपको बता दें कि आसाराम को एससी एसटी कोर्ट के तत्कालीन पीठासीन अधिकारी मधुसूदन शर्मा की कोर्ट ने 25 अप्रैल 2018 को यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी मानते हुए आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 130 के रूप में सजा काट रहा है। आसाराम लगभग पांच साल एक महीने से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जोधपुर पुलिस ने आसाराम को इंदौर आश्रम से 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार कर 1 सितम्बर 2013 को जोधपुर लाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन