न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एम्स में हुआ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का सफल 'किडनी ट्रांसप्लांट', हालत खतरे से बाहर

वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स में सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 3:07:51

एम्स में हुआ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का सफल 'किडनी ट्रांसप्लांट', हालत खतरे से बाहर

वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स में सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण किया गया है। सूत्रों ने बताया कि 65 वर्षीय जेटली को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आज सुबह करीब आठ बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। किडनी की बीमारी से ग्रस्त केन्द्रीय मंत्री का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और जेटली की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। किडनी दान करने वाले शख्स की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है।

आज सुबह 8 बजे हुआ ऑपरेशन

65 साल के जेटली को शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आज सुबह 8 बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। जेटली पिछले एक महीने से डायलिसिस पर थे। सूत्रों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट में अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप गुलेरिया शामिल थे जोकि एम्स के डायरेक्टर रनदीप गुलेरिया के भाई भी हैं।

6 अप्रैल को दी थी बीमारी की जानकारी

जेटली ने 6 अप्रैल को अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी थी और लंदन में 10वीं भारत-यूके बैठक को खारिज कर दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'मैं किडनी संबंधित समस्याओं का इलाज करवा रहा हूं, किडनी में कुछ इंफेक्शन हुआ है।' उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि वह इस समय घर पर आराम कर रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कई सर्जरी

सितंबर 2014 में जेटली ने वजन बढ़ने की वजह से बेरिएट्रिक सर्जरी करवाई थी। इससे पहले उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में सर्जरी करवाई थी लेकिन बाद में उन्हें एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया। आपको बता दें कि जेटली कई सालों पहले हार्ट सर्जरी भी करवा चुके हैं और डायबिटीज के मरीज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन