न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर तंज : 'बुद्धि विरासत में नहीं मिलती' : अरुण जेटली

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों के लिए एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बुद्धि पर सवाल उठाया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Jun 2018 7:35:58

राहुल गांधी पर तंज : 'बुद्धि विरासत में नहीं मिलती' : अरुण जेटली

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों के लिए एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बुद्धि पर सवाल उठाया। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष की अक्ल पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि ये लगातार अध्ययन से ही हासिल की जा सकती है, क्योंकि ये पिता से विरासत में नहीं मिलती। जेटली ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी 'विचारधारा विहीन' हो गई है, क्योंकि वह 'केवल एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी की रट लगाती है।'

इज कांग्रेस बिकमिंग आइडियोलॉजीलैस?

- बता दे कि महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ी कंपनियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जाने को लेकर केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमले किए थे। इसके साथ ही उन्होंने मुद्रा योजना की भी आलोचना की थी।
- जेटली ने ‘इज कांग्रेस बिकमिंग आइडियोलॉजीलैस?’ हैडिंग से अपलोड की गई फेसबुक पोस्ट में कहा, यूपीए सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली) के 2008 से 2014 के सत्ता काल को देखा जाए तो उसने देश के 15 बड़े लोन डिफाल्टरों को अंधाधुंध पैसा कर्ज दिया था।
- उन्होंने कहा है कि गांधी (जर्मनी के राजनीतिज्ञ) गोएबल्स का तरीका अपनाते हुए 'तथ्य से विपरीत बातें कर रहे हैं।'

क्या कांग्रेस विचारधारा विहीन है? क्या मोदी का विरोध ही मात्र विचारधारा है?

- जेटली ने लिखा है, 'एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के लिए बैंक परिचालन की प्राथमिक प्रक्रिया की समझ नहीं होना पूरी पार्टी ही नहीं देश के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए। वंशवाद आधारित राजनीतिक दलों में राजनीतिक पद वंशानुगत होते हैं। दुर्भाग्य से बुद्धिमानी वंशानुगत नहीं होती है। यह सीख कर हासिल की जाती है।'
- उन्होंने अपने इस पोस्ट का शीर्षक 'क्या कांग्रेस विचारधारा विहीन है? क्या मोदी का विरोध ही मात्र विचारधारा है?' दिया है।
- राहुल गांधी ने इसी सप्ताह एक कार्यक्रम में मोदी की नीतियों पर प्रहार के लिए अमेरिका के सफल उद्योगपतियों का हवाला दिया था।
- उन्होंने कोका-कोला के संस्थापक को 'शिकंजी बेचने वाला' व मैक्डोनाल्डस के संस्थापक को 'डब्बावाला' बताया था।
- जेटली के अनुसार, 'उन्होंने जो कुछ कहा वह तथ्यात्मक रूप से गलत था, लेकिन बड़ा बिंदु यही है कि उन्होंने उन कामों में ऐसे गुण देखे जो अनेक स्टार्टअप शुरू करने का आधार बन सकते हैं।'
- राहुल पर तंज कसते हुए जेटली ने लिखा है, 'भारत एक खोज' जैसी महान रचना के लेखक (जवाहरलाल नेहरू) के ये पड़-नाती अपनी 'त्रुटियों' की इसी प्रथा पर चलते हुए इस देश को 'कोका कोला की खोज' शीर्षक एक महान कृति दे सकते हैं।
- उन्होंने कहा कि गांधी के बयान में कुछ भी वैचारिक नहीं है बल्कि इसमें 'सिर्फ मोदी-विरोध की जड़ता दिखती है।'
- जेटली के अनुसार वंशवाद आधारित राजनीतिक दलों में 'व्यक्ति व परिवार' विशेष की चलती है और विचारधारा को कोई नहीं पूछता।
- मंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कांग्रेस में 'अचानक उमड़े प्रेम' पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधनमंत्री राजीव गांधी ने मंडल आयोग का विरोध किया था और हाल ही में कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने का विरोध किया था।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने हाल ही में कहा था कि पकौड़े तलना कोई रोजगार सृजन नहीं है। इस पर जेटली ने लिखा है, 'अपने बाकी संगी साथियों में चतुर होते हुए, वह (चिदंबरम) शायद मुद्रा योजना की सफलता को कमतर आंकने का प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत समाज के कमजोर तबकों को 12।90 करोड़ कर्ज दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत