न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : पाकिस्तान की बौखलाहट, रोकी समझौता एक्सप्रेस

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में अनुच्छेद-370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस (Samjhauta Express) रोक दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Aug 2019 3:29:41

Article 370 : पाकिस्तान की बौखलाहट, रोकी समझौता एक्सप्रेस

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में अनुच्छेद-370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस (Samjhauta Express) रोक दी है। ये जानकारी पाकिस्तान मीडिया के हवाले से आ रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंधों में कमी की थी।

पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया है। इस मामले पर अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस को भारत आना था, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान से संदेश आया कि भारतीय रेल अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को भेजकर समझौता एक्सप्रेस को ले जाए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। अब भारतीय रेल ड्राइवर और गार्ड को जिनके पास वीजा है, उन्हें समझौता एक्सप्रेस को लेने भेजा जाएगा। पाकिस्‍तान के ऐसा कदम उठाने से अटारी बॉर्डर पर सैंकड़ों यात्री फंस गए हैं।

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर लगातार टांग अड़ा रहा है। पाकिस्‍तान ने गुरुवार भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध स्थगित करने का फैसला लिया है और भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्‍तान छोड़ने के लिए कहा। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की। इस बैठक में पाकिस्तान के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व मौजूद था। इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने यह भी फैसला लिया है कि उनके राजदूत भी अब दिल्ली में नहीं रहेंगे। इसके अलावा पाकिस्‍तान ने अपने 9 में से 3 एयरस्‍पेस भारत के लिए बंद करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान द्वारा इस साल दूसरी बार लिए गए कदम से राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की यूरोप, अमेरिका और मध्य एशिया समेत अन्य स्थानों पर जाने वाली उड़ानें प्रभावित होंगी। लगभग 50 उड़ानों की यात्रा का समय लगभग 10 से 15 मिनट बढ़ जाएगा। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने IANS से कहा, 'हम जिन लंबी दूरी की यात्राओं के लिए प्रमुख मार्गों का उपयोग करते हैं, वे अभी भी खुले हुए हैं, और हमें जानकारी मिली है कि शेष वायुमार्गो को भी बंद किया जाएगा।'

भारत ने अनुच्छेद 370 हटाना आंतरिक मामला बताया

बता दे भारत ने अनुच्छेद 370 हटाना आंतरिक मामला बताया है लेकिन पाकिस्तान ने कश्मीर से 370 हटाने के फैसले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। यूएन में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने इस मुद्दे को आज यूएन में उठाया। उन्होंने इस पर कहा कि आज मैंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के चीफ स्टाफ मारिया लुईसा रिबेरो वियोटी से मुलाकात की। उनके सामने कश्मीर पर भारत के फैसले के बारे में जानकारी दी और कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का अनुपाल कराने के लिए यूएन को दखल देना चाहिए।

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर हमला

वही इस पूरे मामले पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान का नाम लिए बिना परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, 'सबसे बड़ी आशंका तो हमें हमारी पड़ोसी के बारे में रहती है। समस्‍या ये है कि आप दोस्‍त बदल सकते हैं मगर पड़ोसी का चुनाव आपके हाथ में नहीं होता है और जैसा पड़ोसी हमारे बगल में बैठा है, परमात्‍मा करे कि वैसा पड़ोसी किसी को ना मिले।'

पाकिस्तान की भारत को धमकी तो अमेरिका ने यह कहा

बता दे, पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत को इस फैसले का अंजाम भुगतना होगा। उसी परिप्रेक्ष्‍य में अमेरिका ने पाकिस्‍तान से कहा है कि वह देश में पनपने वाले आतंकी ढांचे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करके दिखाए। इस बीच अमेरिका ने पाकिस्‍तान को सख्‍त संदेश देते हुए कहा है कि वह भारत को धमकी देने के बजाय अपनी सरजमीं पर पनपने वाले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे। अमेरिका का बयान ऐसे वक्‍त पर आया है जब भारत के आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35A हटाने और जम्‍मू-कश्‍मीर के दो हिस्‍सों में विभाजन की घोषणा के जवाब में पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ कूटनीतिक रिश्‍तों में कमी करने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका