न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370: देश का दुर्भाग्य, राहुल गांधी के मुंह से वही स्वर निकल रहे है जो पाकिस्तान को पसंद : स्मृति ईरानी

कांग्रेस से मेरी यही अपील है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और वहां के नागरिक चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हर घर तक पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 9:06:15

Article 370: देश का दुर्भाग्य, राहुल गांधी के मुंह से वही स्वर निकल रहे है जो पाकिस्तान को पसंद : स्मृति ईरानी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आर्टिकल 370 (Article 370) को लेकर दिए अपने बयानों को लेकर बीजेपी (BJP) के निशाने पर हैं। राहुल पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि 'यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त कर रहा है। आप सबको याद होगा, इससे पहले भी उनके मुंह से वही स्वर निकले, जो पाकिस्तान को अच्छे लगते हैं। राहुल जी अलगाववाद की आग न लगाएं तो देश के लिए बेहतर होगा। आज भारत का दुर्भाग्य है कि यहां एक ऐसा नेता भी है, जो तिरंगे की कम सोचता है, तिरंगे को कम आंकता है और दुश्मन देश को ज्यादा भाता है।' स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है। स्मृति ईरानी ने कहा, 'जब देश के गृहमंत्री संसद में एक तिरंगे और एक संविधान की बात कह रहे थे, तब राहुल गांधी के संकेत और आदेशानुसार कांग्रेस से ऐसे स्वर निकल रहे थे, जो भारत को विभाजित करने की मानसिकता वाले थे।'

ईरानी ने आगे कहा, 'कांग्रेस से मेरी यही अपील है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और वहां के नागरिक चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हर घर तक पहुंचे।'

पकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं राहुल- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मौके पर राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी वर्तमान समय में पकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की अपनी पेशकश से इंकार करने के बाद से खुद को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश होने की बात कह रहा है।'

मौर्य ने कहा, 'इससे पहले जो यहां सांसद थे, वह गरीबों की बात करते थे, लेकिन अब जो सांसद हैं, वह गरीबों के लिए काम करती हैं।' केशव ने कहा, 'स्मृति ईरानी के सांसद बनने के बाद इतने कम समय मे जो विकास कार्य हुआ है, उसका आधा भी अगर पूर्व के सांसद करते तो आज अमेठी विकास में बहुत आगे होता। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अमेठी में जब कमल खिल गया था, मैं जान गया था कि कश्मीर से अब अनुच्छेद 370 समाप्त होगा।'

जो 370 के हिमायती, लोग मारेंगे जूते : सत्यपाल मलिक

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। राज्यपाल मलिक ने राहुल गांधी पर कश्मीर पर उनके रूख को लेकर हमला बोला है। सत्यपाल मलिक ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि अगर राहुल गांधी आर्टिकल 370 (Article 370) के हिमायती हैं तो लोग उन्हें जूतों से मारेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि राहुल गांधी एक परिपक्व नेता की तरह व्यवहार नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे अपने पत्र में उनके बयान का जिक्र किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। जिस वक्त देश में चुनाव आएगा, उनके विरोधी को कुछ कहने की जरूरत नहीं होगी। वो बस यह कह देंगे कि ये 370 के हिमायती हैं तो लोग जूतों से मारेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब उनके नेता संसद में कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बता रहे थे तब राहुल को जिम्मेदार नेता की तरह उन्हें रोकना चाहिए था और खुद खड़े होकर बोलना चाहिए था कि कश्मीर पर कांग्रेस की राय वही है जो पूरे देश की है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत