न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बौखलाए पाकिस्‍तान ने हमेशा के लिए बंद की समझौता एक्‍सप्रेस, रेल मंत्री ने कहा - जब तक मैं हूं नहीं चलेगी

कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 और 35A पर भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्‍तान ने समझौता एक्‍सप्रेस को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Aug 2019 7:40:17

बौखलाए पाकिस्‍तान ने हमेशा के लिए बंद की समझौता एक्‍सप्रेस, रेल मंत्री ने कहा - जब तक मैं हूं नहीं चलेगी

कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 और 35A पर भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्‍तान ने समझौता एक्‍सप्रेस को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्‍तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद खान ने कहा, समझौता एक्‍सप्रेस को हमेशा के लिए बंद किया जाता है। जिन्‍होंने इसके लिए पहले से टिकट खरीद लिए हैं, बिना कोई चार्ज काटे रिफंड लौटा दिया जाएगा।

पाकिस्‍तान के रेल मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'जब तक मैं पाकिस्‍तान का रेल मंत्री हूं, ये समझौता एक्‍सप्रेस नहीं चलेगी।' इस मामले पर अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस को भारत आना था, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान से संदेश आया कि भारतीय रेल अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को भेजकर समझौता एक्सप्रेस को ले जाए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। इसके बाद भारत ने अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को इंजन के साथ पाकिस्‍तान भेजा। भारत की ओर से भेजा गया इंजन ट्रेन को लेकर वापस आया। इसके बाद ये ट्रेन पाकिस्‍तान से बाघा 110 यात्र‍ियों के साथ पहुंची।

बता दे, समझौता एक्सप्रेस का इतिहास 43 साल पुराना है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते के बाद दोनों देशों के बीच एक ट्रेन शुरू करने पर सहमति बनी थी। दरअसल 1965 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रेन चलनी बंद हो गई थी। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इस रूट की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। फिर इसका संचालन रोक दिया गया। वर्ष 1971 में हुए समझौते के आधार पर 1976 में समझौता एक्सप्रेस शुरू हुई। इस ट्रेन को अटारी-लाहौर के बीच शुरू करने का फैसला किया गया। शुरुआत में इसे रोज चलाया जाता था। 1994 में इसका संचालन हफ्ते में दो दिन कर दिया गया। भारत से यह दो बार- बुधवार व रविवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:10 बजे निकलती है। दोनों देशों में आखिरी सीमाई स्टेशन मुनाबाओ और खोखरापार हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ व अन्य कई तरह के व्यापार होते हैं। बहुत सा सामान इस ट्रेन से लाया जाता है। ये दोनों देशों के बीच व्यापार का भी एक बड़ा साधन मानी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत