न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामान्य हो रहे जम्मू-कश्मीर में हालात, स्कूल-दफ्तर खुले, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद कठुआ और सांबा जिले में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 2:32:38

सामान्य हो रहे जम्मू-कश्मीर में हालात, स्कूल-दफ्तर खुले, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद कठुआ और सांबा जिले में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। इन जिलों में स्कूल और कॉलेज दोबारा खुलने लगे हैं। चार दिन से बंद पड़ी दुकानें और कई प्रतिष्ठान फिर से खुले नजर आए। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली। इसके साथ ही बाजारों में अनुच्छेद 370 की चर्चा जोरों पर रही। सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह जवान तैनात हैं। जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को तत्काल काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया था। इसके अलावा सभी स्कूल पहले की तरह खुलने की बात कही थी। चीफ सेक्रेटरी, जम्मू कश्मीर की ओर से जारी निर्देश में कहा था कि सभी सरकारी कर्मचारी जो डिविजनल लेवल और जिला स्तर पर कार्यरत हैं, वो तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटें। वहीं कश्मीर घाटी में लोगों को स्थानीय मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। हालांकि ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही रहेगी। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा अधिकारियों को निर्देश देने के बाद उठाया गया है।

jammu-kashmir,article 370,kathua,samba,school,school reopened,jammu kashmir school,jammu kashmir news in hindi,article 370 news in hindi,news,news in hindi

वही कई इलाकों में दुकानें भी खुलने लगी हैं, जिसके बाद खरीदारी के लिए लोग घरों से निकलते दिखाई दिए। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बाजार और दुकानें बंद थीं जिससे लोगों को बकरीद की शॉपिंग के लिए भी लोग चिंतित थे। धीरे-धीरे अब हालात सामान्य हो रहे हैं और दुकानें खुली हैं, हालांकि मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद हैं।

jammu-kashmir,article 370,kathua,samba,school,school reopened,jammu kashmir school,jammu kashmir news in hindi,article 370 news in hindi,news,news in hindi

उधमपुर में भी आज फिर से स्कूल खुल गए हैं। उधमपुर के पुलिस उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया 'धारा 144 अभी भी लागू है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में कुछ अपवादों के साथ। सुरक्षा योजना लागू है। कमजोर क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाजार भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

jammu-kashmir,article 370,kathua,samba,school,school reopened,jammu kashmir school,jammu kashmir news in hindi,article 370 news in hindi,news,news in hindi

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात को देश को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाया कि नई व्यवस्था से फायदा होगा, साथ ही नौकरी और विकास के नए अवसर मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी व्यवस्था लागू थी जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहनों को अनेक अधिकारों से वंचित रहना पड़ा। ये उनके विकास में बड़ी बाधा बन रहा था। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अब एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। मैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और उनकी परेशानी भी कम होती चली जाएगी।

बता दे, अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लोगों का कहना है कि राज्य में अब स्थिति बेहतर हो रही है।

jammu-kashmir,article 370,kathua,samba,school,school reopened,jammu kashmir school,jammu kashmir news in hindi,article 370 news in hindi,news,news in hindi

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत