न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान : बंद किया कराची का एयरस्पेस, मिसाइल दागने की तैयारी, भारत के साथ जंग की तारीख का किया ऐलान!

पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्टिंग को लेकर अपने एयरमैन और नेवी को वॉर्निंग जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Aug 2019 5:27:11

पाकिस्तान : बंद किया कराची का एयरस्पेस, मिसाइल दागने की तैयारी, भारत के साथ जंग की तारीख का किया ऐलान!

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) अलग-अलग तरीकें अपनाकर अपनी खीज निकाल रहा है। पाकिस्तान ने पहले सारे व्यापारिक संबंध खत्म किए। ट्रेन और बस सेवा पर भी रोक लगा दी गई थी। अब भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान के साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मिनिस्टर चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है। इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए एयरस्पेस और जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में विपक्ष के हमले के चलते पीएम इमरान खान पर भारत के खिलाफ कोई बड़ा ऐक्शन दिखाने का दबाव है। वही इस बयान के बीच आज पाकिस्तान ने अगले तीन दिन के लिए कराची एयरस्पेस (Karachi Air space) को बंद कर दिया है। इमरान सरकार (Imran Khan Government) के इस फैसले के बाद कराची एयरस्पेस पर किसी भी देश के विमानों को उड़ने की इजाजत नहीं होगी। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरटी (CCA) ने नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी कर इसकी घोषणा की है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने कराची एयरस्पेस बंद करने के पीछे फ्लाइट ऑपरेशंस में तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान दोनों देशों के तनाव के बीच अपनी तैयारियों को देखने के लिए मिसाइल की टेस्टिंग भी करने वाला है।

india pakistan tension,war,jammu and kashmir,air space closed,missile test,imran khan,sheikh rasheed,pakistan news in hindi,news,news in hindi

पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्टिंग को लेकर अपने एयरमैन और नेवी को वॉर्निंग जारी किया है। इस मिसाइल की टेस्टिंग भी कराची के एयरस्पेस में ही होगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के रेल मंत्री ने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने कई महीनों तक अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था।

पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने एक बार फिर युद्ध की भविष्यवाणी की है। बुधवार को एक सेमिनार में मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं। शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं।

अपने संबोधन में पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा करेंगे। शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान आखिरी दम तक कश्मीर के लिए लड़ता रहेगा। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने शेख रशीद के इस बयान का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

जम्मू-कश्मीर के मसले पर किसी भी मंच और देश से साथ नहीं मिलने पर पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं और कहा है कि अगर किसी देश ने पाकिस्तान का साथ नहीं भी दिया तो पाकिस्तान खून के आखिरी बंदू तक अपनी लड़ाई अकेले लड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत