न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फारूक अब्दुल्ला बोले- मैं अपनी मर्जी से घर में क्यों रहूंगा, जबकि मेरा राज्य जल रहा है, अनुच्छेद 370 को लेकर कोर्ट जाएंगे

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सरकार के फैसले से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Aug 2019 5:09:59

फारूक अब्दुल्ला बोले- मैं अपनी मर्जी से घर में क्यों रहूंगा, जबकि मेरा राज्य जल रहा है, अनुच्छेद 370 को लेकर कोर्ट जाएंगे

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सरकार के फैसले से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। मेरा देश सेक्युलर और लोकतांत्रिक है, हम अनुच्छेद 370 को चुनौती देंगे। हम पत्थरबाज या ग्रेनेड फेंकने वाले नहीं हैं। ये हमारी हत्या करना चाहते हैं। हम शांति में विश्वास रखते हैं और हम शांति से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि मैं अपनी मर्जी से घर में क्यों रहूंगा, जबकि मेरा राज्य जल रहा है। लोगों को जेल में डाला जा रहा है। यह वह भारत नहीं है, जिसमें मैं विश्वास करता हूं। फारूक ने कहा कि गृहमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं, मुझे नजरबंद किया गया। अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद या गिरफ्तार नहीं किया गया है। अमित शाह ने कहा मैंने तीन बार स्पष्ट किया है, फारूक अब्दुल्ला जी अपने घर पर हैं, वह नजरबंद नहीं हैं। उनकी सेहत ठीक है, मौज-मस्ती में हैं, अनको नहीं आना है तो बंदूक कनपट्टी पर रखकर हम नहीं ला सकते हैं।

वही नेशनल कांफ्रेंस नेता अब्दुल्ला ने कहा, ''जब मेरा राज्य जलाया जा रहा है, तब मैं अपने घर के अंदर क्यों रहूंगा? यह वह भारत नहीं है जिस पर मुझे विश्वास है। अनुच्छेद 370 को हटाया जाना असंवैधानिक है। इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। मेरा देश सेक्युलर और लोकतांत्रिक देश है।''

अब्दुल्ला ने कहा, ''जैसे ही गेट खुलेगा और हमारे लोग बाहर होंगे, हम लड़ेंगे, हम कोर्ट जाएंगे। हम बंदूक चलाने वाले, ग्रेनेड फेंकने वाले, पत्थर फेंकने वाले नहीं हैं, हम शांति में विश्वास करते हैं। वे हमारी हत्या करना चाहते हैं। मेरा बेटा (उमर अब्दुल्ला) जेल में है।''

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा की। कश्मीर मुद्दे पर आज लोकसभा में चर्चा चल रही है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी तकरार दिखा।

वही सोमवार को जम्मू-कश्मीर पर फैसला लिए जाने से एक दिन पहले आधी रात को बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। उसके अगले दिन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सज्जाद लोन जैसे नेता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत