न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : पाकिस्तान की बौखलाहट नतीजा 300 रुपये किलो पहुंचे टमाटर के दाम!

भारत से कारोबार बंद करना अब बेहद महंगा पड़ रहा है। भारत से निर्यात किए जाने वाले समानों पर पूरी तरह रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में टमाटर के दामों में आग लग गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 9:48:03

Article 370 : पाकिस्तान की बौखलाहट नतीजा 300 रुपये किलो पहुंचे टमाटर के दाम!

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाये जाने के फैसले से पाकिस्तान बिना वजह परेशान हो रहा है। जिसकी वजह से वह एक के बाद एक ऐसे फैसलें ले रहा है जिसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ रहा है। भारत से कारोबार बंद करना अब बेहद महंगा पड़ रहा है। भारत से निर्यात किए जाने वाले समानों पर पूरी तरह रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में टमाटर के दामों में आग लग गई है और कीमत 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। पहले से ही महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए 300 रुपये किलो टमाटर खरीदना मुश्किल हो रहा है।

दरअसल, भारत की तरह से रोजाना हरी सब्जियों और खासतौर पर टमाटर की एक बड़ी खेप पाकिस्तान भेजी जाती थी जिस वजह से वहां सब्जियों और टमाटर के दाम नियंत्रित रहते थे। लेकिन पाकिस्तान सरकार के कारोबार रोकने के फैसले के बाद अब भारत से टमाटर की सप्लाई खत्म हो गई है जिससे वहां टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। भारतीय ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि अगर पाकिस्तान को ये लगता है कि व्यापार बंद करने से नुकसान भारत और अटारी बॉर्डर पर किसानों, ट्रक ऑपरेटरों और अन्य व्यापारियों का होगा तो ये उनकी मूर्खता है क्योंकि पाकिस्तान में सब्जियों के दाम अब आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएंगे और हाहाकार मच जाएगा। जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत की तरफ से लिए गए फैसले से पाकिस्तान इस कदर हताश है कि वो भारत को आर्थिक और सामरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की चाह में एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहा है जिससे वो खुद बर्बाद हो रहा है।

pakistan,300 rs kg tomatoes,imran khan,article 370,trade off,india,article 370 news in hindi,news,news in hindi

पहले समझौता एक्सप्रेस फिर थार एक्सप्रेस और अब दिल्ली-लाहौर बस सेवा बंद

पाकिस्तान की इमरान सरकार ने पहले समझौता एक्सप्रेस को रद्द किया और उसके बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर दी है। वही अब अब पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा को बंद कर दिया है। गुरुवार शाम को पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की जो बस दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना हुई थी उसमें केवल चार यात्री सवार थे। वहीं पाकिस्तान से दिल्ली पहुंची बस में केवल तीन ही यात्री सवार थे।

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर लगातार टांग अड़ा रहा है। जबकि भारत साफ शब्दों में इसे आंतरिक मामला बता चुका है। पाकिस्तान ने कश्मीर से 370 हटाने के फैसले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। पाकिस्तान की बौखलाहट को देखते हुए शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी स्थिति बता दी है कि हमने जो भी फैसला लिया है, वह हमारा आंतरिक मामला है। रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो अभी कदम उठा रहा है, वह उसकी बौखलाहट है। रवीश कुमार ने कहा भारत के कदमों पर पाकिस्तान बेवजह परेशान है और उसे अपने हाल के निर्णयों पर दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कूलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस देने के लिए राजनयिक संपर्क के जरिए पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी है। समझौता एवं थार एक्सप्रेस पर रोक लगाने के पाकिस्तान के फैसले पर रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान ने बिना हमसे बात किए ये एकतरफा कार्रवाई की है। हमने उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान ये कदम इसलिए उठा रहा है ताकि वह दिखा सके कि आपसी संबंध बहुत खराब हो गए हैं।' पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद किए जाने के सवाल पर रवीश कुमार ने कहा कि एयरस्पेस बंद नहीं हुआ है केवल उड़ानों का मार्ग बदला गया है।

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया था तो उस समय भारत सरकार ने पाकिस्तान से कारोबार पर रोक लगा दी थी जिसके बाद पाकिस्तान में सब्जी और टमाटर के दामों में इस कदर बढ़ोतरी हुई थी कि पाकिस्तान के लोग और वहां के पत्रकार भारत को कोसने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह