न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कार में सवार होकर आए पांच बदमाश, बैंक कियोस्क में घुसकर लूटे 2.5 लाख रुपए

कार सवार पांच बदमाशों दुल्हा मार्केट में संचालित बैंक कियोस्क में घुसकर संचालक को केबिन में बंधक बनाकर 2.5 लाख रुपए व मोबाइल लूटकर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 4:26:30

जयपुर : कार में सवार होकर आए पांच बदमाश, बैंक कियोस्क में घुसकर लूटे 2.5 लाख रुपए

करधनी इलाके में गुरुवार शाम को हथियारबंद कार सवार पांच बदमाशों ने निवारू रोड के वैद्यजी का चौराहे के पास दुल्हा मार्केट में संचालित बैंक कियोस्क में घुसकर संचालक को केबिन में बंधक बनाकर 2.5 लाख रुपए व मोबाइल लूटकर ले गए।

बदमाशों के भागने के बाद कियोस्क संचालक हरनाथपुरा निवासी दीपक सैनी कांच तोड़कर बाहर निकले और पड़ोसी के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने आस-पास के इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस की स्पेशल टीमें घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए करधनी एसएचओ विनोद कुमार व डीएसटी प्रभारी नरेन्द्र खींचड़ के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीड़ित दीपक सैनी ने बताया कि वह शाम करीब 6:30 बजे कियोस्क में काम कर रहे थे। तभी एक-एक करके 5 बदमाश ऑफिस में घुस गए। बदमाशों के पास हथियार थे। हथियार लगाकर अंदर के कैबिन में बैठा दिया। उसके बाद कैबिन को लॉक लगाकर गल्ले से ढाई लाख रुपए, दो मोबाइल, बाइक व कैबिन की चाबियां लेकर भाग गए। कैबिन का कांच तोड़कर बाहर आने के दौरान पीड़ित के हाथ में चोट भी लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत