कोरोना महामारी के इस संकट काल में अपनी जान को दांव पर लगाकर देश की सेवा में जुटे कोरोना वॉरियर्स को आज इंडियन आर्म्ड फोर्सेज अपने अंदाज में शुक्रिया अदा कर रही हैं। सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। ये नजारा आज पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक देखने को मिल रहा है। दिल्ली के पुलिस वॉर मेमोरियल में सलामी देते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में पुलिस वॉर मेमोरियल पर भारतीय वायुसेना के चॉपर से फूल बरसाए गए। कोरोना के खिलाफ जंग में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ही दिल्ली में पुलिस वॉर मेमोरियल पर भारतीय वायुसेना के चॉपर ने पुष्पवर्षा की। बता दें कि सेना ने इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सेना के तीनों अंग कोरोना के कर्मवीरों के प्रति आभार प्रकट करेंगे।
#WATCH IAF's Su-30 aircraft flypast in Mumbai to express gratitude towards medical professionals and all frontline workers in fighting COVID19 pic.twitter.com/aQcX1ypKbs
— ANI (@ANI) May 3, 2020














