न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां-बाप ने दो बेटियों की त्रिशूल और डंबल से कर दी हत्या, कहा - कलयुग खत्म होते ही जिंदा हो जाएंगी

मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं, जबकि पिता एक महिला कॉलेज के प्रिंसपल हैं। बड़ी बेटी आलेख्या 27 साल की थी और उसने भोपाल से मास्टर्स की डिग्री ली थी। जबकि छोटी बेटी साई दिव्या की उम्र 22 साल थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 3:49:30

मां-बाप ने दो बेटियों की त्रिशूल और डंबल से कर दी हत्या, कहा - कलयुग खत्म होते ही जिंदा हो जाएंगी

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में अंधविश्वास के चक्कर में मां-बाप ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। कहा जा रहा है कि हत्या के बाद मां-बाप दोनों लाश के समाने इस इंतजार में बैठे थे कि वो दोबार ज़िंदा हो जाएंगी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दे, मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं, जबकि पिता एक महिला कॉलेज के प्रिंसपल हैं। बड़ी बेटी आलेख्या 27 साल की थी और उसने भोपाल से मास्टर्स की डिग्री ली थी। जबकि छोटी बेटी साई दिव्या की उम्र 22 साल थी। दिव्या ने बीबीए की पढ़ाई की थी। इसके अलावा वो मुंबई में एआर रहमान म्यूजिक कॉलेज की स्टूडेंट थी। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया और दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

andhra pradesh,couple,killed two daughters,crime news,news

घटना की सूचना मिलते ही जैसे ही पुलिस की टीम उनके घर पर पहुंची, घरवालों ने पहले उन्हें घर में आने से मना किया। लेकिन बाद में पुलिस जोर-जबरदस्ती करते हुए अंदर पहुंच गई। घर में दाखिल होते ही पुलिस ने देखा कि पूजा रूम में एक लाश पड़ी थी, जबकि दूसरे कमरे में दूसरी बेटी की बॉडी थी। रूम में लाल कपड़े टंगे थे। जबकि डेड बॉडी के सामने पूजा के सामान बिखरे पड़े थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पेरेंट्स ने पहले तो छोटी बेटी साईदिव्या की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी और उसके बाद अपनी बड़ी बेटी आलेख्या की उसके मुंह में ताम्बे का कटोरा ठूंस दिया और फिर उसके सिर पर डंबल से जोरदार वार करके उसकी हत्या कर दी। अपनी बेटियों की हत्या करने के बाद पुरुषोत्तम ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। ये लोग नायडू के घर आए और इसके बाद पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया।

संभागीय पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रवि मनोहर चारी ने बताया कि यह पूरा परिवार ही धर्मांध है। डीएसपी ने कहा, 'इन लोगों शायद अपनी बेटियों को यह समझ कर मार डाला कि वे दुबारा जीवित हो जाएंगी। लड़कियों की मां पद्मजा ने बेटियों को पीट पीटकर मार डाला और उसका पति पुरुषोत्तम नायडू भी मौक़े पर वहां मौजूद था।' पुलिस ने उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी दोनों लड़कियां सूरज उगने के साथ ही जीवित हो जाएंगी, क्योंकि कलयुग खत्म हो जाएगा और सोमवार से ‘सतयुग शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत