न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Super 30 ने फिर लहराया परचम, आईआईटी प्रवेश परीक्षा में 30 में से 26 छात्र सफल

गणितज्ञ आनंद कुमार के सुपर 30 कोचिंग संस्थान के बच्चों ने इस बार IIT-JEE अडवांस के नतीजों में एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jun 2018 3:22:17

Super 30 ने फिर लहराया परचम, आईआईटी प्रवेश परीक्षा में 30 में से 26 छात्र सफल

गणितज्ञ आनंद कुमार के सुपर 30 कोचिंग संस्थान के बच्चों ने इस बार IIT-JEE अडवांस के नतीजों में एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है। इस वर्ष इस संस्थान के 26 बच्चों ने सफलता पाई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं। रविवार को जेईई परिणाम घोषित होने के बाद सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने कहा है कि अब सुपर 30 का आकार और भी बड़ा किया जाएगा।

मेहनत और ईमानदारी से मिली सफलता

इस साल मिली सफलता के बारे में बताते हुए सुपर 30 कोचिंग संस्थान चलाने वाले आनंद कुमार ने कहा, ”आज फिर से एक बार आई.आई.टी. प्रवेश परीक्षा के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जब ईमानदार कोशिश और बेहिसाब मेहनत एक साथ मिल जाए तब कामयाबी कदम चूम ही लेती है। इस बार भी मेरे सुपर 30 के 30 में से 26 बच्चों ने सफलता का परचम लहराकर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब सुपर 30 के आकार को बड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके लिए जल्दी ही एक जांच परीक्षा आयोजित करेंगे जिसकी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुपर 30 पिछले 16 सालों से बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने में जुटा है।

क्या है सुपर 30

- सुपर 30 की स्थापना वर्ष 2002 में गणितज्ञ आनंद कुमार ने की थी।
- इस कोचिंग सस्थान में उन छात्रों को लिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और अपनी कोचिंग की फीस नहीं दे सकते।
- चुने गए छात्रों को पूरे साल पटना में ही रहकर पढ़ाई करनी होती है और उनकी कोचिंग से लेकर रहने, खाने-पीने और किताबों तक का खर्चा सुपर 30 संस्थान द्वारा ही दिया जाता है।
- 2002 में जब सुपर 30 को शुरू किया गया था तब 30 में से 18 छात्रों को सफलता मिली थी - उसके बाद धीरे-धीरे ये कारवां बढ़ता गया और 2008 में पहली बार संस्थान के 30 के 30 बच्चों ने आईआईटी परीक्षा को पास किया था।
- इसके बाद वर्ष 2017 में भी सभी 30 बच्चों ने आईआईटी परीक्षा को पास किया था।
- बता दें कि आनंद कुमार इस कोचिंग के लिए कोई सरकारी या प्राइवेट मदद नहीं लेते और अपने खर्च पर ही संस्थान में बच्चों को कोचिंग देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत