न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, पिछले साल नहीं हुआ था यहां दशहरे का आयोजन, इस बार कांग्रेस नेता के बेटे सौरभ मिठू मदान ने किया था आयोजन

जिस जगह रेल हादसा हुआ वहां पिछले साल दशहरे का आयोजन नहीं हुआ था। इस साल कांग्रेस पार्षद के बेटे ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 8:57:31

अमृतसर ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, पिछले साल नहीं हुआ था यहां दशहरे का आयोजन, इस बार कांग्रेस नेता के बेटे सौरभ मिठू मदान ने किया था आयोजन

दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ पर ट्रेन चढ़ गई जिससे 61 लोगों की मौत हो गई और 72 घायलों को अमृतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना बड़ा था कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। हादसे के बाद ट्रैक के दोनों ओर 150 मीटर तक शव बिखरे हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे। इस भयावह हादसे को देखते हुए पंजाब में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल शोक रहेगा। सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।’ वही इसी बीच एक चौकाने वाली बात का खुलासा हुआ है। खबरे आ रही है कि जिस जगह रेल हादसा हुआ वहां पिछले साल दशहरे का आयोजन नहीं हुआ था। इस साल कांग्रेस पार्षद के बेटे ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूरे मामले में कांग्रेस पार्षद के बेटे सौरभ मिठू मदान का नाम सामने आ रहा है। दूसरी तरफ, जहां आयोजन किया गया था (खाली जमीन) और रेलवे ट्रैक के बीच 5 फ़ुट ऊंची दीवार थी, लेकिन तमाम लोग ऊंचाई से बेहतर नज़ारा देखने के लिए दीवार और ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जहां हादसा हुआ वह जगह जोड़ा फाटक से 400 फुट की दूरी पर है।

amritsar train accident,amritsar train tragedy,railway board chairman,ashwani lohani,railways,tragic incident,india,latest news,congress,navjot singh sidhu

गौरतलब है कि इस दुर्घटना के बाद लोगों ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर भी निशाना साधा। लोगों का कहना था कि नवजोत कौर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, लेकिन हादसे की जानकारी होने के बावजूद वह घटनास्थल से चली गईं। हालांकि नवजोत कौर सिद्धू ने इस आरोप से इनकार किया है कि वे अमृतसर में रेल लाइन पर हुए हादसे के बाद घटनास्थल से चली गई थीं। नवजोत कौर ने कहा कि 'अगर कोई यह सोचे कि यह जानबूझकर किया गया या उकसाने पर किया गया तो यह गलत है। यह समय उंगलियां उठाने का नहीं है। किसी ने यह सोच समझ कर जानबूझ कर नहीं किया है। यह कुदरत का प्रकोप है।'

पत्नी नवजोत कौर का बचाव करते हुए सिद्धू ने कहा, 'जब दुर्घटना होती है तो किसी को बताकर नहीं होती। लोग जो बात कर रहे हैं वह राजनीतिक बातें कर रहे हैं। राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए।' सिद्धू ने कहा कि इस घटना पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेला जा सकता। उन्होंने कहा कि रावण दहन होता आजकल बटन से होता है जिससे आग तेजी से लगती है। इस दौरान जब आतिशबाजी गलत दिशा में जाती है तो लोग पीछे हटते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों को पता नहीं चला होगा। कार्यक्रम कराए जाने संबंधी अनुमति से जुड़े सवाल पर सिद्धू ने कहा कि यह रावण दहन पिछले पचास सालों से हो रहा है। अमृतसर में कई जगहों पर रावण दहन होता है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। हमें दुख बांटना चाहिए। इस पर राजनीति गलत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन