न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्‍मू-कश्‍मीर : सेना को मिली बड़ी सफलता, जाकिर मूसा के करीबी सोलिहा मोहम्मद सहित 6 आतंकी ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सेना को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। वहां सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 12:26:51

जम्‍मू-कश्‍मीर : सेना को मिली बड़ी सफलता, जाकिर मूसा के करीबी सोलिहा मोहम्मद सहित 6 आतंकी ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सेना को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। वहां सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर चेक आर्मपोरा क्षेत्र में चल रहा था। अभी आतंकियों के शव बरामद नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि चेक आर्मपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन की रणनीति बनाई। पहले तो सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में कांबिंग की और आतंकवादियों की तलाश में जुट गए। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ में छह आतंकी मार गिराए हैं। ये सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद नामक आतंकवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों में जाकिर मूसा का करीबी सोलिहा मोहम्मद भी शामिल है। अंसार गजवत-उल-हिंद कश्मीर घाटी में सक्रीय अल कायदा का सेल है। मारे गए आतंकियों के पास से गोला बारूद और भारी संख्‍या में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

कश्‍मीर के आईजी एसपी पानी ने बताया, सुरक्षाबलों को अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया। ऐसे में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर शुरू दी, जिस पर जवाबी फायरिंग करते हुए 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। फिलहाल, किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। इस मुठभेड़ की खबर फैलते ही इलाके के लोग बाहर निकल आए और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू दिया। इस दौरान घटनास्थल में स्थानीय लोगों और जवानों के बीच झड़प की भी खबर है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में कोई भी आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है और न ही उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले पुलवामा में ही पिछले शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। एक जवान भी शहीद हो गया था। मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक जहूर अहमद ठोकर ने आतंकवादी बनने के लिए सेना छोड़ दी थी और वह सेना के लिए मुसीबत बनता जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी