न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में बोले शाह, 'एक बार कमल खिला दीजिए, एक-एक हिंदू बांग्लादेशी को देंगे भारत की नागरिकता'

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी मालदा रैली में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार जोरदार हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 4:34:20

बंगाल में बोले शाह, 'एक बार कमल खिला दीजिए, एक-एक हिंदू बांग्लादेशी को देंगे भारत की नागरिकता'

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी मालदा रैली में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार जोरदार हमला बोला। राज्य की बदहाली के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से राज्य में कमल खिलाने का आह्वान किया और लोगों से लोकसभा चुनाव में 23 से ज्यादा सीटों पर भाजपा को जीताने का आह्वान किया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यहां पश्चिम बंगाल का पुराना वैभव कायम होगा। शाह ने सवाल किया- लोकतंत्र की हत्या करने वाली, बीजेपी को रथयात्रा करने से रोकने वाली तृणमूल कांग्रेस सत्ता से जाएगी। अमित शाह ने कहा, ममता दीदी की सरकार ने मेरे हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं। रैली करने की भी इजाजत नहीं। लेकिन ये दिन बहुत नहीं है। जुर्म तो राजा रावण का भी नहीं टिका है। अमित शाह ने कहा, आप परमिशन नहीं दोगे तो हेलिकॉप्टर से भाषण देंगे लेकिन आपके खिलाफ लड़ेंगे। रथ नहीं निकालने दोगे तो रैली करेंगे। लेकिन आपके खिलाफ लड़ेंगे। इससे पहले अमित शाह बागडोगरा पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ममता सरकार ने कथित रूप से मालदा में अमित शाह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जिसे लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। भाजपा के विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने शाह के हेलिकॉप्टर को मालदा में उतरने की अनुमति दी। भाजपा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की बढ़ते जनाधार से ममता बनर्जी घबड़ा गई हैं और वह भाजपा के कार्यक्रमों में बाधा खड़ी करने की कोशिश कर रही हैं।

- मालदा रैली के लिए मेरा हेलिकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी। मैं कहना चाहूंगा कि अनुमति नहीं मिली तो मैं हेलिकॉप्टर से भाषण दूंगा, रैली की इजाजत नहीं मिलने पर पैदल मार्च करेंगे लेकिन टीएमसी से लड़ेंगे।

- बीजेपी अध्यक्ष ने मालदा रैली में कहा, 'सब कारखाना बंद हो गया है लेकिन सिर्फ काम चल रहा है। वह है बम की फैक्ट्री। हर सुबह रविंद्र संगीत सुनकर मन खुश हो जाता है। यहां से रविंद्र संगीत गुजरात पहुंच गया है। फिर से चैत्नय का कीर्तन सुनाई पड़े। यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही हो सकता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी