न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पर सस्पेंस, निगेटिव होने की खबर को गृह मंत्रालय ने किया खारिज

गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को गृह मंत्रालय के खारिज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 2:19:01

अमित शाह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पर सस्पेंस, निगेटिव होने की खबर को गृह मंत्रालय ने किया खारिज

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने रविवार दोपहर एक ट्वीट में यह दावा किया था कि गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इससे भ्रम की स्थिति बन गई। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर को गृह मंत्रालय के खारिज किया है।

समाचार एजेंसी ने गृह मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभी कोई कोविड टेस्ट नहीं किया गया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी का यह बयान दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के उस ट्वीट के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमित शाह की ताजा कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को ट्वीट करके कहा था, 'देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।' हालांकि गृह मंत्रालय की तरफ से इस जानकारी के बाद मनोज तिवारी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

दरअसल पिछले हफ्ते जब शाह की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तब उन्होंने कहा था- मेरी तबीयत ठीक है, पर डॉक्टरों के कहने पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हों, वह भी अपना टेस्ट करा लें। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बताया था कि एक दिन पहले ही उन्होंने शाह से मुलाकात की थी। डॉक्टरों ने सुप्रियो को टेस्ट करवाने और क्वारैंटाइन में जाने की सलाह दी थी।

गृह मंत्री ने ट्वीट में बताया था उनकी तबीयत ठीक है लेकिन वह डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गृह मंत्री ने इसके साथ ही हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने और खुद को आइसोलेट कराने का आग्रह किया था। उनके आग्रह के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया, तथा कई ने कोरोना टेस्ट कराया। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शनिवार को बताया ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शाह जब पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल थे। राहुल ने एक ट्वीट में लिखा था- प्रार्थना करता हूं कि अमित शाह जल्द स्वस्थ हों।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
शनि-सूर्य युति 15 मार्च को: इन 3 राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में हो सकती है उथल-पुथल, रहें सावधान
शनि-सूर्य युति 15 मार्च को: इन 3 राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में हो सकती है उथल-पुथल, रहें सावधान
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
Amazon Sale में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, इन दमदार मॉडल्स पर मिल रहा 40% तक डिस्काउंट
Amazon Sale में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, इन दमदार मॉडल्स पर मिल रहा 40% तक डिस्काउंट