न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस से अमित शाह का सवाल क्या OBC बिल को राज्यसभा में पारित कराने में मदद करेगी?

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी संशोधन विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और पूछा कि क्या वह राज्यसभा में इस विधेयक को पारित कराने में मदद करेगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 7:50:45

कांग्रेस से अमित शाह का सवाल क्या OBC बिल को राज्यसभा में पारित कराने में मदद करेगी?

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी संशोधन विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और पूछा कि क्या वह राज्यसभा में इस विधेयक को पारित कराने में मदद करेगी। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता के प्रयास कर रहे विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश में 73 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी।

बीजेपी अध्यक्ष ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किए जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा "मोदी सरकार ने ओबीसी बिल को लोकसभा में पारित कराया है। यह बिल अब राज्यसभा में जाएगा। क्या (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी देश के सामने स्पष्ट करेंगे कि कांग्रेस ओबीसी विधेयक को राज्यसभा में पारित कराने में सहायता करेगी या नहीं। वहीं से तय हो जाएगा कि कांग्रेस पिछड़ों का कल्याण चाहती है कि नहीं।"

उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि कांग्रेस समर्थन करे या न करे, मगर सरकार पिछड़ा बिल पारित करके पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम करने जा रही है"

हमें देश से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालना है

- शाह ने एनआरसी का जिक्र करते हुए कहा ‘‘मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत एनआरसी बनाया।
- हमें देश से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालना है।
- उन्होने कहा, "ममता बनर्जी और कांग्रेस कहती हैं कि एनआरसी नहीं होना चाहिए। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि इस देश में एनआरसी होना चाहिए कि नहीं, मगर वह जवाब नहीं देते। आप सब बताइये कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालना चाहिये कि नहीं।"

हमारी 73 की जगह 74 सीटें होंगी, 72 नहीं

- उन्होंने दावा किया "सिर्फ मायावती और अखिलेश यादव ही नहीं राहुल भी मिल जाएं तो भी हमारी 73 की जगह 74 सीटें होंगी, 72 नहीं होंगी। मैं उनको चुनौती देता हूं कि आ जाओ गंगा-यमुना के मैदानों में यहां बीजेपी की जीत के अलावा और कुछ नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की महान जनता के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में एक भव्य स्मारक और रिसर्च सेंटर स्थापित करने का बड़ा कार्य शुरू होने जा रहा है, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद करता हूँ ।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 15 साल में सपा-बसपा के शासन में राज्य की कानून-व्यवस्था अत्यंत दयनीय थी, अपराधियों का बोलबाला था और अराजकता चरम पर थी जबकि योगी राज्य में अपराधी उत्तर प्रदेश से भागने को मजबूर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस सरकार ने 13वें वित्त आयोग के दौरान उत्तर प्रदेश को विकास के लिए केवल 3,30,000 करोड़ की राशि उपलब्धि कराई जबकि मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग में प्रदेश के लिए 8,08,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 70 सालों से देश के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत मूल्य का डेढ़ गुना करने का निर्णय लिया है ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत