न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी पर PM मोदी की टिप्पणी से खफा अमेठी के शख्स ने चुनाव आयोग को भेजी 'खून' से लिखी चिट्ठी

पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज एक युवक ने चुनाव आयोग को खून से चिट्ठी लिखी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 3:59:57

राजीव गांधी पर PM मोदी की टिप्पणी से खफा अमेठी के शख्स ने चुनाव आयोग को भेजी 'खून' से लिखी चिट्ठी

पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज एक युवक ने चुनाव आयोग को खून से चिट्ठी लिखी है। अमेठी के के शाहगढ़ निवासी मनोज कश्यप ने चुनाव आयोग को खून से लिखा एक पत्र भेजा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। उन्होंने अपने पत्र में चुनाव आयोग से यह मांग की है कि आयोग पीएम नरेंद्र मोदी को वोट के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोके, जिससे करोड़ो लोगों की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से उन्हें काफी पीड़ा हुई है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हमें 18 साल की उम्र में वोट देने का अधिकार दिया, पंचायती राज व्यवस्था लागू की और देश में कंप्यूटर क्रांति लाया। पत्र में मनोज ने यह भी प्वाइंट आउट किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक आर्टिकल में राजीव गांधी की प्रशंसा की है।

amethi,rajiv gandhi,narendra modi,narendra modi comment on rajiv gandhi,rahul gandhi,sonia gandhi,congress,bjp,news,news in hindi

वह आगे लिखते हैं कि अमेठी के लोगों में राजीव गांधी का अपनाम करने वालों के लिए वही भाव है, जो उनकी हत्या करने वालों के लिए है। मनोज कश्यप ने लिखा है कि राजीव गांधी अमेठी के साथ-साथ देश के लोगों के दिल में बसते हैं। पीएम मोदी को पूर्व पीएम को लेकर ऐसी टिप्पणी न करने को लेकर निर्देश जरूर मिलना चाहिए। हालांकि, कश्यप ने अपने पत्र में कहा है कि मेरे पत्र के इस दर्द का पर राजनीति न किया जाए। मैंने पहले इसलिए नहीं लिखा ताकि मेरे दर्द का मतलब राजनीति न निकाला जाए। इस पत्र को कांग्रेस के एमएलएसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि पीएम मोदी ने राजीव गांधी भ्रष्टाचारी नंबर वन बताया था। पीएम मोदी राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी को लेकर कहा था कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर वन' के रूप में समाप्त हुआ था।

प्रियंका ने दुर्योधन से की PM मोदी तुलना

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताने पर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बिना पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से कर दी है। प्रियंका ने कहा है कि इस देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। बीजेपी ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत