न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे पार्टी में अमेरिकी पत्रकार ने 'बांटा' कोरोना, 4 संक्रमित, 3 की मौत

एक अमेरिकी महिला पत्रकार ने स्वीकार किया है कि उनकी एक गलती ने सात लोगों को संक्रमित कर दिया। यह पत्रकार न्यूयॉर्क में रेडियो रिपोर्टर के तौर पर काम करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 10:56:34

बर्थडे पार्टी में अमेरिकी पत्रकार ने 'बांटा' कोरोना, 4 संक्रमित, 3 की मौत

एक अमेरिकी महिला पत्रकार ने स्वीकार किया है कि उनकी एक गलती ने सात लोगों को संक्रमित कर दिया। यह पत्रकार न्यूयॉर्क में रेडियो रिपोर्टर के तौर पर काम करती हैं। दरअसल, पत्रकार ने अपनी 90 साल की मां की बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। यह पार्टी चर्च में रखी गई थी जिसमें कुल 25 लोग शामिल हुए थे। पार्टी के अगले ही रोज पत्रकार की मां बीमार हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना अमेरिका के न्यूजर्सी की है। महिला पत्रकार ने बताया घटना के वक्त उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि न्यूयॉर्क में कोरोना पर रिपोर्टिंग करने के दौरान वह खुद कोरोना संक्रमित हो चुकी है। मां की बर्थडे पार्टी के बाद पत्रकार का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया तो रिजल्ट पॉजिटिव निकला। बाद में पता चला कि तीन लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 4 अन्य लोग पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी लोग पत्रकार की मां की पार्टी में शामिल थे।

पत्रकार के माता-पिता और एक अन्य रिश्तेदार भी संक्रमित हो चुका है। 56 साल का एक रिश्तेदार वेंटिलेटर पर भी है। हालांकि, यह रिश्तेदार पार्टी में शामिल नहीं हुआ था। महिला पत्रकार ने सीएनएन से कहा कि उन्हें बिल्कुल आइडिया नहीं था कि कोरोना इतनी तेजी से फैलता है। ये डरावना है। न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा है कि कोरोना वायरस ऐसे फैल रहा है जैसे कि एक तूफान धीमी गति से आगे बढ़ रहा हो। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से यहां शुक्रवार को 1,084 लोगों की मौत हो गई। ये बुधवार को हुई एक दिन में सबसे अधिक एक हजार से ज्यादा मौतों से भी ज्यादा है। बुधवार को अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया था, जहां एक दिन में रिकॉर्ड एक हजार से ज्यादा मौतें हुईं। अमेरिका में अब तक संक्रमण की वजह से कुल 7,164 लोग मारे गए हैं। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 77 हजार 999 हो चुका है। गुरुवार को संक्रमण के 32,234 नए मामले सामने आए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका