न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में कोरोना वायरस की जांच के दौरान भागा अमेरिकी कपल, हवाई अड्डे पर पकड़ा

दंपति की जांच में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे। इसके बाद दोनों को कोरोना वायरस से जुड़ी जांच करवाने को कहा गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Mar 2020 5:18:01

केरल में कोरोना वायरस की जांच के दौरान भागा अमेरिकी कपल, हवाई अड्डे पर पकड़ा

देश से कोरोना वायरस संक्रमित लोगों द्वारा अस्पताल से भागने का मामला बढ़ता जा रहा है। हाल ही में केरल के अस्पताल से कोरोना वायरस जांच के दौरन एक अमेरिकी कपल भाग गया था। हालाकि, बाद में इस कपल को पकड़ लिया गया। दरअसल, दंपति की जांच में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे। इसके बाद दोनों को कोरोना वायरस से जुड़ी जांच करवाने को कहा गया था। हालांकि दंपति बिना कोरानो वायरस की जांच कराए ही अस्पताल से निकल गया था। अमेरिकी दंपति को कोच्चि इंटरनेशनल हवाई अड्डे से पकड़ा गया है। इसके बाद दंपति को अब दोबारा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।

बताया जाता है कि अमेरिकी दंपति को केरल के अलाप्पुझा जिले में एक अस्पताल में रखा गया था, जहां से दोनों बिना किसी को कुछ बताए कहीं निकल गए थे। अलप्पुझा के जिला कलेक्टर ने बताया कि अस्पताल से गायब हुए अमेरिकी दंपति को ढूंढने के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद उनकी खोजबीन जारी थी।

नागपुर में अस्पताल से भागे 5 कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज

ऐसे ही एक मामले में महाराष्ट्र के नागपुर के अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गए हैं। देर रात हुई इस घटना के बाद शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मरीजों की तलाश जारी है। कोरोना के मरीजों के अस्पताल में भागने की खबर के बारे में जानकारी देते हुए जोनल डीसीपी राहुल मकनिकर ने बताया कि पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। संदिग्धों की अभी स्थिति क्या थी अभी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायो) से कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध भाग गए। इन सभी को संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है।

पति संक्रमित पत्नी छोड़ भागी

आगरा की एक महिला इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर बेंगलुरु वापस लौटी। भारत वापिस लौटने के बाद पाया गया कि उसका पति कोरोना वायरस से संक्रमित है तो महिला को भी आइसोलेट किया गया, लेकिन अपनी और हजारों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए न सिर्फ वह आइसोलेशन से बाहर निकली बल्कि पहले फ्लाइट से दिल्ली और फिर ट्रेन से आगरा अपने मायके जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं और महिला के ट्रैवल रूट को ट्रेस किया जा रहा है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के चलते अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 83 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। कोरोना से संक्रमित हुए 10 लोग (केरल-3, दिल्ली-7) ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाकी के 71 मामलों में कोरोना के मरीजों की स्थिति सामान्य है। भारत में सबसे ज्यादा केरल में 19 और महाराष्ट्र में 14 मामले आ चुके हैं। दिल्ली में सात, उत्तर प्रदेश में 11, लद्दाख में 3, कर्नाटक में 6, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान से 1-1 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 5,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका