न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9/11 आतंकी हमले में बाद अमेरिका का साथ देना पाकिस्तान की बड़ी भूल : इमरान खान

इमरान खान काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन (CFR) कार्यक्रम में भारत से जुड़े सवालों का जवाब देने से पहले वे आतंक (Terrorism) को लेकर अपनी असफलताओं का ठीकरा अमेरिका (America) पर ही फोड़ते रहे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 8:41:46

9/11 आतंकी हमले में बाद अमेरिका का साथ देना पाकिस्तान की बड़ी भूल : इमरान खान

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच न्यूयॉर्क (NewYork) में सोमवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात में इमरान खान ने डोनाल्ड ट्रंप के आगे कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत बातचीत को तैयार नहीं है, जो एक बड़े संकट की शुरुआत है। हम मामले को सुलझाने के लिए अमेरिका का साथ चाहते हैं। वही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मसले पर भारत को अपना दोस्त बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर मोदी का भाषण बहुत आक्रामक था। वहां मौजूद लोग इसे अच्छे से सुन रहे थे। ट्रंप ने इमरान को आईना दिखाते हुए कहा कि मुझे पाकिस्तान पर भरोसा है, लेकिन मेरे सामने जो लोग हैं वे पाकिस्तान पर यकीन नहीं करते।

अमेरिका का साथ देना बड़ी गलती : इमरान खान

लेकिन इससे इतर इमरान खान काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन (CFR) कार्यक्रम में भारत से जुड़े सवालों का जवाब देने से पहले वे आतंक (Terrorism) को लेकर अपनी असफलताओं का ठीकरा अमेरिका (America) पर ही फोड़ते रहे। पाक को आतंक के आरोपों से बचाने के दौरान इमरान ये भी भूल गए थे कि वे खुद अमेरिका में ही बैठे हुए हैं और लगातार उसे आतंक का पोषक बता रहे हैं। इमरान ने कहा अमेरिका के कहने पर पाकिस्तान ने अलकायदा को ट्रेनिंग दी है। इमरान खान ने कहा कि 9/11 आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने अमेरिका का विश्वास किया, उनकी मदद की लेकिन ये पाकिस्तान की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। इससे पाक की अर्थव्यवस्था को 200 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के एक कमेंट का जवाब देते हुए इमरान खान ने कहा कि अमेरिका के नेता को समझना चाहिए कि पाकिस्तान कट्टरपंथी क्यों बना। उन्होंने कहा कि हमारी गलती थी कि 9/11 के बाद अफगानिस्तान के साथ लड़ाई में हमने अमेरिका का साथ दिया।

इमरान खान ने कहा कि 1980 में सोवियत संघ के वक्त अफगानिस्तान के मसले पर पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। सोवियत के खिलाफ जिहाद करने के लिए पाकिस्तानी सेना और ISI ने आतंकियों को ट्रेनिंग दी, जो बाद में अलकायदा बना। 1989 में जब सोवियत ने अफगानिस्तान छोड़ दिया, बाद में अमेरिका ने छोड़ दिया लेकिन ये आतंकी संगठन पाकिस्तान में ही रहे। लेकिन बाद में 9/11 हुआ और एक बार फिर पाकिस्तान अमेरिका के साथ आया, यही कारण है कि हमें बार-बार झटका लगता रहा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यहां जम्मू-कश्मीर के मसले पर भी बात की, उन्होंने कहा कि भारत को जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों को हटाना चाहिए। अमेरिका जैसे बड़े देश, संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों को इस मसले में दखल देना चाहिए, ताकि भारत पर दबाव बनाया जा सके। इमरान खान ने कहा, 'हमने अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने की ओर बढ़े हैं। हमने करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) का प्रस्ताव किया है। मैं लगातार राष्ट्रपति गनी से बात कर रहा हूं। आर्मी ने भी इन सारे ही प्रयासों का समर्थन किया है। मैंने पीएम मोदी से कहा है कि हमारे पास एक नई नीति है, हम नई शुरुआत चाहते हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या आपको इसपर यकीन है? सेना को जवाब देते हुए मैंने कहा, मैंने कहा- हां'। इमरान ने कहा कि जब पीएम मोदी (PM Modi) ने आतंकवाद के बारे में बात की तो मैंने उन्हें यह आश्वासन दिया कि हम सभी आतंकी नेटवर्क को नष्ट करेंगे। समस्या विश्वास की कमी है। हमारे विदेश मंत्रियों के बीच पिछले साल ही मुलाकात होनी थी लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। हमने सोचा कि चुनावों के बाद उनके रुख में बदलाव आएगा। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीरी हालातों के बारे में दावा करते हुए इमरान खान ने कहा, कश्मीरियों को उनके घरों में बंद कर दिया गया है। मैं अब भारत से बात कैसे कर सकता हूं? मैं चाहता हूं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय कर्फ्यू हटाने की मांग करे।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। डोनाल्ड ट्रंप ने यहां एक बार फिर इमरान खान के सामने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के मसले पर मध्यस्थता करने को तैयार हैं, अगर दोनों देश तैयार हो। हालांकि, ट्रंप ने यहां फिर साफ किया कि भारत के साथ उनके संबंध काफी बेहतर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत