न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 345 मौतें, 18000 नए मामले

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नये मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 9:12:30

अमेरिका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 345 मौतें, 18000 नए मामले

इटली और स्पेन के बाद तीसरा देश अमेरिका जिसमें कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोग पीड़ित नजर आ रहे है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नये मामले सामने आए हैं। इस लिहाज से अमेरिका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नये मरीज सामने आ रहे हैं। अमेरिका में इस वायरस से मरने वालों की तादात अब 1693 के करीब पहुंच गई है, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग इस गंभीर संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी के साथ ही अमेरिका ने कोरोना केस के मामले में चीन, इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों जनरल मोटर्स और फोर्ड से अब गाड़ियों के निर्माण की बजाए वेंटिलेटर मशीनें तैयार करने को कहा है। वैश्विक महामारी बन चुका कोविड- 19 अमेरिका में इस तेजी से फैल रहा है जैसे जंगल में आग।

समाचार एजेंसी एएफपी ने जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के हवाले से कहा कि अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 18,000 कोरोना वायरस के नये मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि यहां 345 लोगों की मौत 24 घंटे में हुई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी का ही ट्रैकर बताता है कि अमेरिका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा ज्ञात कोरोना वायरस के मरीज हैं। इस ट्रैकर के मुताबिक अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,04,007 कोरोना के मरीज हैं। जबकि यहां अबतक 1693 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब इटली से 15,000 और चीन से 20,000 हजार ज्यादा मामले हैं। हालांकि इटली के मुकाबले अमेरिका में मृत्यु दर कम है। बता दे, इटली में शुक्रवार को करीब 1000 लोगों की जान कोरोना वायरस ने ले ली। इसके साथ ही यहां मरने वालों का आकड़ा 8 हजार से ज्यादा पहुंच गया है। इटली में इससे पहले गुरुवार को 712, बुधवार को 683, मंगलवार को 743 और सोमवार को 602 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई थी। यहां पर कोरोना वायरस के 86,000 से ज्यादा कंफर्म केस हैं।

अमेरिका का कभी न सोने वाला शहर न्यूयॉर्क इन दिनों कोरोना का केंद्र बन गया है। यहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं। एक आंकड़े के मुताबिक अमेरिका के आधे से ज्यादा कोरोना पेशेंट न्यूयॉर्क में हैं। न्यूयॉर्क में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। खबरें हैं कि न्यूयॉर्क के अस्पतालों में अब ऑक्सिजन, कैथिटर (नलियां) और दवाइयों की कमी भी सामने आ रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कई विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अगर न्यूयॉर्क में हालात जल्दी ही काबू नहीं हुए तो यहां चीन के वुहान से ज्यादा गंभीर हालत हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका की बिगड़ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आधुनिक इतिहास में यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर