न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेजन : खतरे में धरती, करीब 2 हफ्ते से जल रहा है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल PHOTOS

पूरी दुनिया की 20 फीसदी ऑक्सीजन देने वाला अमेजन जंगल करीब 2 हफ्ते से जल रहा है। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के साओ पाओलो शहर के आस-पास आग ने विकराल रूप ले लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 4:02:16

अमेजन : खतरे में धरती, करीब 2 हफ्ते से जल रहा है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल PHOTOS

पूरी दुनिया की 20 फीसदी ऑक्सीजन देने वाला अमेजन जंगल करीब 2 हफ्ते से जल रहा है। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के साओ पाओलो शहर के आस-पास आग ने विकराल रूप ले लिया है। अमेजन और रोंडानिया के राज्यों में लगी आग से निकलने वाली तेज हवाओं ने 2,700 किमी क्षेत्र को प्रभावित किया। हालत यह है कि साओ पाओलो शहर में मंगलवार को दिन में ही अंधेरा छा गया। इस रेन फॉरेस्ट में पहले भी कई बार आग लग चुकी है लेकिन इस बार ये मामला बेहद भयानक हो चुका है। पूरी दुनिया से लोग सोशल साइट्स पर यहां की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। साथ ही सरकारों से इसे ठीक करने की अपील और जीव-जंतुओं के लिए दुआ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने दिनों से भयानक आग लगने के बावजूद अभी तक इंटरनेशनल मीडिया ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोग नाराज भी बताए जा रहे हैं।

अमेजन के जंगलों में 2013 के बाद से जनवरी और अगस्त के बीच आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। 2019 में ही कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल, 2018 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में भयंकर आग लगी थी, जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी।

amazon,forest,brazil,fire,animals,death,devastation,media,fire in amazon,news,news in hindi

बता दे, अमेजन के जंगलों को दुनिया का फेफड़ा कहा जाता है। यह पूरी दुनिया में मौजूद ऑक्सीजन का 20 फीसदी हिस्सा उत्सर्जित करता है। यहां 16 हजार से ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां और 25 लाख से ज्यादा कीड़ों की प्रजातियां पाई जाती हैं। अमेजन के जंगल 55 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। अमेजन के जंगलों में 16 हजार से ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां हैं। करीब 39 हजार करोड़ पेड़ मौजूद हैं अमेजन के जंगलों में। यहां 25 लाख से ज्यादा कीड़ों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। अमेजन के जंगलों में 400 से 500 से ज्यादा स्वदेशी आदिवासी जातियां रहती हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी आदिवासी प्रजातियों ने तो कभी बाहर की दुनिया से कोई संपर्क तक नहीं किया।

वहीं, अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन से मिली तस्वीरों के मुताबिक पिछले साल ही अमेजन के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में 83 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस साल की शुरुआत से अब तक अमेजन के जंगलों में 73 हजार से ज्यादा बार आग लगी है।

amazon,forest,brazil,fire,animals,death,devastation,media,fire in amazon,news,news in hindi

ट्विटर पर #PrayforAmazonas ट्रेंड कर रहा है

सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल साइट्स पर लोग यहां की फोटो और वीडियोज शेयर करते हुए हालात जल्द बेहतर होने की दुआ कर रहे हैं। आग और उससे उठती लपटों के वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। लोग उसे भी शेयर कर रहे हैं। तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि किस कदर ये जंगल तबाह हो रहे हैं और ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत का खात्मा हो रहा है।

amazon,forest,brazil,fire,animals,death,devastation,media,fire in amazon,news,news in hindi

इतना ही नहीं दुनिया भर के लोग आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर दुख जता रहे हैं। भारत में भी घटना की गंभीरता को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आवाज उठाई है, साथ ही मीडिया से मामले पर फोकस करने की गुजारिश की है।

इस आग का सबसे दर्दनाक नजारा भी सामने आया जब जंगल में रह रहे जानवरों की लाशें दिखीं। कई जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सैकड़ों जानवर आग के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन तस्वीरों से इस घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

amazon,forest,brazil,fire,animals,death,devastation,media,fire in amazon,news,news in hindi

अमेजन के जंगलों में लगी आग ट्विटर पर #PrayforAmazonas से ट्रेंड हो रही है। लोगों के साथ-साथ कई बड़े सेलेब्स भी ब्राजील की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील कर रहे हैं कि अमेजन के जंगलों को बचाने के लिए कुछ करें।

amazon,forest,brazil,fire,animals,death,devastation,media,fire in amazon,news,news in hindi

इस बीच मामले में ब्राजील में घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने अपने वन संरक्षण के एजेंसी प्रमुख को हटा दिया है। दूसरी ओर संरक्षणवादियों ने बोल्सनारो को ही इस घटना के लिए दोषी ठहरा दिया। उनका कहना है कि बोल्सोनारो लोगों और किसानों को भूमि खाली करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ब्राजील और उसके आस-पास के शहरों में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण पहुंच गया है। धीरे-धीरे यह खतरा अन्य शहरों की तरफ पहुंच रहा है। अभी तक किसी संस्था या ब्राजील सरकार ने आग को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत