न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र शिवलिंग तक पहुंच रहे हैं भक्त, 1 दिन में अधिकतम 15000 लोग कर सकेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन की शुरुआत आज 1 जुलाई से हो गई है। 15 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jul 2019 8:00:45

अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र शिवलिंग तक पहुंच रहे हैं भक्त, 1 दिन में अधिकतम 15000 लोग कर सकेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन की शुरुआत आज 1 जुलाई से हो गई है। 15 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार, सुरक्षाबलों और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पाकिस्तान के साथ सख्त रुख अपनाने और घाटी में आतंकियों के सफाये के लिए चल रहे 'ऑपरेशन ऑलआउट' के मद्देनजर इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑलआउट में इस साल अब तक 130 आतंकियों को ढेर किया है। कश्मीर में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके मद्देनजर अमरनाथ यात्रा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भी खास तैयारी की है। यात्रा रूट पर IED के खतरे को देखते हुए। BDT टीम की संख्या दो गुनी की गई है। साथ ही 40 ऐसे नए एक्सपर्ट को लगाया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में IED से निपटने की खास ट्रेंनिग ली है।

यात्रा रूट पर CCTV कैमरे और ड्रोन की संख्या दो गुनी की जाएगी। आरएफ टैगिंग के लिए ज्यादा संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही हर प्राइवेट गाड़ी का भी आरएफ टैगिंग किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को ज्यादा हाईटेक करने के लिए 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए हैं। पहलगाम के नुनवान कैंप और बालटाल कैंप की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो तैनात किए गए है। इतना ही नहीं यात्रा के लिए दिल्ली से रेलवे ने स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है। जो हफ्ते में दो बार चलेगी। 15 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में लगभग 40 हज़ार सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। अभी मौसम ठीक बना हुआ है, लेकिन अगले 48 घंटे में मौसम खराब हो सकता है।

बाबा बर्फानी के भक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र शिवलिंग तक पहुंच रहे हैं। सुबह 7 बजे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यापाल मलिक के साथ पहली पूजा के बाद से श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी बालटाल और पहलगांव के लिए रवाना हो गया है। यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ अद्धसैनिक बलों और सेना के पास है। यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हर संभव कोशिश की गई है। दोनों ही रास्तों से एक दिन में अधिकतम 15 हज़ार लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।

आधुनिक तकनीक से रखी जा रही है चप्पे-चप्पे पर नजर

इस साल आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए हर गली और कोनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं। केन्द्र सरकार के निर्देश पर आधुनिक बुलेटप्रूव गाड़िया घाटी भेजी गई है। घने जंगल के क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है, जहां आतंकवादी छिप जाते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका