अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के चक्कर में पति चोर बन गया। यह मामला अलवर के भिवाड़ी कस्बे से जुड़ा हुआ है। यहां एक पति ने पत्नी की स्कूटी की इच्छा पूरी करने के लिये चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। लेकिन उसका यह प्रयास पत्नी को ज्यादा दिन तक खुश नहीं रख पाया और वह पकड़ा गया। दरअसल भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह उसने अपनी पत्नी की चाह को पूरा करने के लिए स्कूटी चुराई थी। बाद में स्कूटी की नंबर प्लेट को बदलकर भिवाड़ी की सड़कों पर चलाने के लिये दे दी।
पत्नी रोजाना करती थी स्कूटी की मांगपकड़ा गया आरोपी उत्तरप्रदेश के मठिया कप्तानगंज निवासी सत्येन्द्र है। उसने इस चोरी के लिये अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि पत्नी रोजाना उसे नई स्कूटी लाने के लिए बोलती थी। लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नही थी कि वो अपनी पत्नी को नई स्कूटी लाकर दे देता। जब पत्नी ने बार बार स्कूटी लाने के लिए बोला तो वह जुर्म का रास्ता अपनाते हुए भिवाड़ी के फूलबाग सब्जी मंडी के पास अपनी पत्नी की खशियों को पूरा करने के लिए पहुंच गया। वहां से उसने सब्जी मंडी के पास खड़ी एक स्कूटी को चुरा लिया और अपनी पत्नी को दे दी। थाने की हेड कॉस्टेबल कविता को उसकी स्कूटी नंबर पर शक हुआ तो वो वह उसे थाने ले आयी। हेड कॉस्टेबल ने जब उससे गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।