न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अखिलेश यादव और मायावती की मुलाकात, यूपी में सीट बंटवारे को लेकर तय हुआ फॉर्मूला!

शुक्रवार को यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 9:36:05

अखिलेश यादव और मायावती की मुलाकात, यूपी में सीट बंटवारे को लेकर तय हुआ फॉर्मूला!

शुक्रवार को यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई। खबरों की मानें तो दोनों नेता इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी के महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।

हालांकि इस संबंध में दोनों ही दलों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही सीटों को लेकर अंतिम फैसला हुआ है लेकिन पीटीआई की माने तो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि शेष सीटों को कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जायेगा। मौजूदा परिस्थितियों और पिछले उपचुनाव के नतीजों को देखें तो एसपी-बीएसपी के बीच यदि गठबंधन होता है तो इससे भाजपा को नुकसान होगा। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में शानदार सफलता हासिल करते हुए 80 में से 72 सीटों पर कब्जा किया था, हालांकि लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को अपनी तीन सीटें गंवानी पड़ी थी। खबर है कि 15 जनवरी के बाद सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यूपा के महगठबंधन में निषाद पार्टी, ओपी राजभर की पार्टी जेसी छोटी पार्टियों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि मायावती ने शनिवार को बीएसपी के संयोजकों की बैठक बुलाई है। बसपा और सपा जल्द ही अमेठी और रायबरेली के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी तय कर सकती हैं। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को यूपी के महागठबंधन में तीन सीटें दी जाने की संभावना है। माना जाता है कि अखिलेश यादव और मायावती की अगले सप्ताह फिर मुलाकात होगी।

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने 47 सीटें जीतीं, जबकि मायावती को सिर्फ 19 सीटें मिलीं। कहा गया कि मायावती के वजूद पर संकट आ गया है। इस नजरिये से देखें, तो बीएसपी की जरूरत एसपी से गठबंधन की ज्यादा है।

वही दूसरी तरफ शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई। यह बैठक महेश शर्मा के घर पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी