न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP की सदस्‍यता लेने पर नाराज मकान मालिक ने मुस्लिम महिला को घर से निकाला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 9:39:02

BJP की सदस्‍यता लेने पर नाराज मकान मालिक ने मुस्लिम महिला को घर से निकाला

मोदी सरकार 2.0 नारा 'सबका साथ, सबका विकास' भले ही मुस्लिम महिलाओं को उनके हक दिलाने को लेकर अपनी ओर आकर्षित कर रहा हो, लेकिन अलीगढ़ में एक मुस्लिम महिला को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान और लाभ लेते हुए बीजेपी की महिला मोर्चा में सदस्यता लेना भारी पड़ गया। अलीगढ़ में किराये के मकान में रह रही महिला को दबंग मकान मालिक ने घर से अपशब्द बोलते हुए निकाल दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस मे जाकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि मैं कल भाजपा में शामिल हुई, जब मेरे मकान मालिक को पता चला तो उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है और मुझे तुरंत मकान खाली करने के लिए कह दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के बेटे सलमान को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि परिवार के अन्‍य सदस्‍य घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दरअसल हाल ही में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत अलीगढ़ की मुस्लिम महिला गुलिस्ताना ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनके सदस्‍यता लेने के कार्यक्रम की तस्‍वीर अखबारों में छपी और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई। लेकिन इन फोटो को देखकर उनका मकान मालिक भड़क गया।

गुलिस्ताना के अनुसार मकान मालिक ने भाजपा सदस्यता की फोटो देखकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित मुस्लिम महिला ने देहलीगेट थाने में शिकायत देकर अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। वही अलीगढ़ एसएसपी आकाश कुल्हाडे़ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में ऐसा लग रहा है कि मकान मालिक की मां ने शिकायतकर्ता गुलिस्ताना से बिजली बिल के लिए 4 हजार रुपए मांगे। इसी बीच उनका गुलिस्ताना से राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के चलते विवाद होने लगा। एसएसपी ने कहा कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका