न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विंग कमांडर अभिनंदन को लेने जा रहे उनके माता-पिता का एयरपोर्ट पर लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत, देखे वीडियो

अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 9:26:37

विंग कमांडर अभिनंदन को लेने जा रहे उनके माता-पिता का एयरपोर्ट पर लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत, देखे वीडियो

भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) में तनाव के बीच देश को बड़ी जीत मिली है। आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) को भारत के आगे घुटने टेकने पड़े। शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को पाकिस्तान (Pakistan) रिहा करेगा। दरअसल, दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की। इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था। अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए।

abhinandan varthaman,abhinandan varthaman release,indian pilot in pakistan custody,pilot of surgical strike,release of abhinandan,wing commander abhinandan varthaman,you need to know about iaf pilot abhinandan varthaman,air strike,india pakistan tension,indian air force,mirage 2000,budgam,iaf attack,surgical strike,pakistan,balakot

आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को सिर्फ 24 घंटे में एलान करना पड़ा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं। पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ16 (F-16) को मार गिराने के बाद अभिनंदन का फाइटर प्लेन मिग भी क्रैश हो गया था। इसके बाद अभिनंदन का पैराशूट पीओके में पहुंच गए थे जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कब्जे में ले लिया लेकिन भारत ने दो टूक कहा कि हमें हमारा पायलट सुरक्षित और बिना किसी शर्त के वापस चाहिए। भारत और अंतर्राष्ट्रीय दवाब में कल पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने कहा कि वो अभिनंदन को छोड़ रहे हैं। आज वाघा बॉर्डर के जरिए अभिनंदन वतन वापस लौट रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से अभिनंदन की रिहाई की खबर आने के बाद भारतीय सेना की तीनों कमानों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वायुसेना ने अपने जवान के वतन वापसी पर खुशी जताई। एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अपने पायलट की वापसी से खुश हैं। नई दिल्ली में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों की एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा गया कि सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि अभिनंदन को मुक्त करने के पाकिस्तान के फैसले को क्या तनाव घटने के रूप में देखा जा सकता है। विंग कमांडर अभिनंदन को आज पाकिस्तान वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौपेगा, जिसे लेने के लिए भारत सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा। भारतीय वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा।

abhinandan varthaman,abhinandan varthaman release,indian pilot in pakistan custody,pilot of surgical strike,release of abhinandan,wing commander abhinandan varthaman,you need to know about iaf pilot abhinandan varthaman,air strike,india pakistan tension,indian air force,mirage 2000,budgam,iaf attack,surgical strike,pakistan,balakot

विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) फिलहाल इस्लामाबाद में हैं, आज दोपहर उन्हें लाहौर लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पायलट अभिनंदन को वाघा बार्डर से वापस लाया जाएगा। भारतीय अधिकारी ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन भी साथ मौजूद रहेंगे। विंग कमांडर की वापसी का समय फिलहाल तय नहीं है।

पाकिस्तान चाहता है कि अभिनंदन को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान हैंडओवर किया जाए। वहीं भारत चाहता है कि पाकिस्तान दोपहर तक अभिनंदर को लौटाए। भारत पहुंचने के बाद पायलट अभिनंदन को अमृतसर एयर बेस ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें अमृतसर से दिल्ली लाया जाएगा।

हिरासत में होने के बावजूद भी अभिनंदन ने नहीं दी पाक को कोई जानकारी

दुश्मन देश की धरती पर भी पायलट अभिनंदन के जज्बे ने सभी को अपना मुरीद बना लिया। पाकिस्तानी सेना की हिरासत में होने के बावजूद भी अभिनंदन ने पाकिस्तान को कोई भी खुफिया जानकारी नहीं दी। पीओके में गिरने के बाद भारतीय वायु सेना से जुड़े कागजात खा गए।

विंग कमांडर ने अपने पास मौजूद कई दस्तावेज तलाब में बहा दिए। अभिनंदन पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में बिल्कुल भी नहीं डरे और साफ कहा कि वो कोई जानकारी नहीं देंगे। जब पैराशूट के जरिए अभिनंदन उतरे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और बदसलूकी भी की लेकिन अभिनंदन के हौसले पस्त नहीं हुए।

दो दिन में पाकिस्तान ने 35 बार सीजफायर तोड़ा

पाकिस्तान भले ही शांति का राग अलाप रहा हो और भारत से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की मांग कर रहा हो। लेकिन कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन पर भी सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन में 35 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। सेना ने कहा कि इस सीजफायर उल्लंघन उचित जवाब देने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल