न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया को एक साल में हुआ 8,400 करोड़ का घाटा, पाकिस्तान भी जिम्मेदार

लंबे समय से पैसों की कमी और कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया (Air India) को वित्त वर्ष 2018-19 में 8,400 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Sep 2019 8:41:38

एयर इंडिया को एक साल में हुआ 8,400 करोड़ का घाटा, पाकिस्तान भी जिम्मेदार

लंबे समय से पैसों की कमी और कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया (Air India) को वित्त वर्ष 2018-19 में 8,400 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ है। ज्यादा ऑपरेटिंग कॉस्ट और फॉरेन एक्सचेंज लॉस के चलते कंपनी को भारी घाटा उठाना पड़ा है। वित्त वर्ष 2018-19 में एअर इंडिया की कुल आय 26,400 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी को 4,600 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस उठाना पड़ा है। बढ़ते तेल के दाम और पाकिस्तान के भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने के बाद कंपनी को रोज 3 से 4 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधि‍कारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जून की तिमाही में सिर्फ पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने की वजह से एअर इंडिया को 175 से 200 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस हुआ है। 2 जुलाई तक एअर इंडिया को पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से 491 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पहले फरवरी में बालाकोट स्ट्राइक के बाद अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे, इसे जुलाई में खोल दिया गया था। उसके बाद कश्मीर से जुड़े धारा 370 को भारत सरकार द्वारा खत्म करने के बाद बने माहौल में पाकिस्तान ने फिर अगस्त अंत में अपने एयरस्पेस बंद कर दिए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2 जुलाई तक एअर इंडिया को पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से 491 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पहले फरवरी में बालाकोट स्ट्राइक के बाद अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे, इसे जुलाई में खोल दिया गया था। उसके बाद कश्मीर से जुड़े धारा 370 को भारत सरकार द्वारा खत्म करने के बाद बने माहौल में पाकिस्तान ने फिर अगस्त अंत में अपने एयरस्पेस बंद कर दिए। इस दौरान निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट, इंडिगो और गोएयर को क्रमश: 30.73 करोड़ रुपये, 25.1 करोड़ रुपये और 2.1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उम्मीद कायम है

इसके बावजूद अधिकारियों को उम्मीद है कि अगर ईंधन की कीमतें अब और न बढ़ें और विदेशी मुद्रा में ज्यादा उतार-चढ़ाव न आए तो एअर इंडिया को इस साल 700 से 800 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हो सकता है और इस वित्त वर्ष यानी 2019-20 के अंत तक कर्ज में डूबी एअर इंडिया फिर से फायदे में आ जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि एअर इंडिया में लोड फैक्टर यानी सीट ऑक्यूपेंसी या यात्रियों की संख्या में सुधार हो रहा है। एअर इंडिया फिलहाल 41 इंटरनेशनल और 72 घरेलू गंतव्यों तक अपनी उड़ानों का संचालन करती है।

कुल 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज

एअर इंडिया पर कुल 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और इसे चुकाने के लिए एयरलाइंस को सालाना 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकार विनिवेश के द्वारा इसकी सेहत को सुधारने की तैयारी की जा रही है। जिसके चलते एक स्पेशल परपज व्हीकल एअर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) की स्थापना की गई है और अगले कुछ हफ्तों में 22,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है। 7,000 करोड़ रुपये का ऐसा पहला बॉन्ड 16 सितंबर यानी आज जारी किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत