न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तय सीमा से ज्यादा भार ले जाना हुआ महंगा, एयर इंडिया वसूलेगा अब ज्यादा शुल्क, 11 जून से लागू होगा फैसला

सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के दौरान अतिरिक्त सामान पर लगने वाला शुल्क 100 रुपये बढ़ा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 8:20:00

तय सीमा से ज्यादा भार ले जाना हुआ महंगा, एयर इंडिया वसूलेगा अब ज्यादा शुल्क, 11 जून से लागू होगा फैसला

सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के दौरान अतिरिक्त सामान पर लगने वाला शुल्क 100 रुपये बढ़ा दिया है। फिलहाल एयरलाइन अतिरिक्त बोझ पर 400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से शुल्क लेती थी। अब 500 रुपए प्रति किलो शुल्क लिया जाएगा। नई दरें 11 जून से लागू होंगी। संशोधित शुल्क एयर इंडिया की क्षेत्रीय एयरलाइन एलायंस एयर को छोड़कर सभी उड़ानों पर लागू होगा।

'एयरलाइंस एअर' में शुल्क नहीं बढ़ेगा

- एअर इंडिया ने कहा है कि नई दरें उसकी सहयोगी 'एयरलाइंस एयर' को छोड़कर एअर इंडिया द्वारा संचालित सभी घरेलू उड़ानों पर लागू होंगी। बढ़े हुए इस शुल्क पर इकोनॉमी क्लास में सफर करने वालों को 5% और अन्य क्लास वालों को 12% जीएसटी भी देना होगा।

बुधवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, इस शुल्क पर इकोनॉमी श्रेणी के लिए 5 प्रतिशत और अन्य श्रेणियों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।

इन जगहों से सफर करने वालों नहीं देना होगा जीएसटी

- अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम के अलावा पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को जीएसटी नहीं चुकाना होगा।

51 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी है एअर इंडिया

- एअर इंडिया का घाटा लगातार 8 साल से बढ़ता रहा और 51 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया। हालांकि 2015-16 में एयरलाइंस ने 105 करोड़ के मुनाफे की जानकारी दी लेकिन कैग ने जनवरी 2017 की रिपोर्ट में इसे 321 करोड़ का घाटा माना।

सरकार 76% हिस्सा बेचना चाहती है, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला

- एअर इंडिया को लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए सरकार इसकी 76% हिस्सेदारी बेचना चाहती है। इसके लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 80 हजार करोड़ रुपए के विनिवेश का लक्ष्य रखा गया था। सरकार ने बोली लगाने की आखिरी तारीख 31 मई तय की थी, लेकिन इसे कोई खरीदार नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल