न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया विमान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी, सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढाई

एयर इंडिया के विमान को एक अनजान शख्स ने हाईजैक करने की धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Feb 2019 7:40:02

एयर इंडिया विमान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी, सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढाई

एयर इंडिया के विमान को एक अनजान शख्स ने हाईजैक करने की धमकी दी है। धमकी फोन के द्वारा मिली है जिसमे कहा गया कि विमान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाएंगे। धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही देश के सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालाकि अभी तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। सभी एयरलाइंस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए फोन कॉल का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ब्यूरो ने 23 फरवरी के नोट में कहा, ‘मुंबई के एयर इंडिया एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को टेलीफोन पर 23 फरवरी, 2019 को एयर इंडिया के विमान को हाइजैक करने की धमकी दी गई।'
सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की गईं

इसके मद्देनजर एयरपोर्ट सिक्युरिटी यूनिट, एविएशन सिक्युरिटी ग्रुप और सभी एयरलाइंस ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से 8 गाइडलाइन लागू करने के लिए कहा गया है।

- टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश, एयरसाइड, ऑपरेशनल एरिया और दूसरी एविएशन सुविधाओं पर पैनी नजर रखें।
- कार पार्किंग एरिया में आने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखें।
- कार बम हमले की आशंका को खत्म करें।
- यात्रियों, स्टॉफ और विजिटर्स के अलावा गेट पर आने वाले किसी भी व्यक्ति की बारीकी से जांच करें।
- यात्री सामान, कार्गो, कार्गो टर्मिनल, कैटरिंग, मेल आदि की स्क्रीनिंग और सुरक्षा करें।
- सीसीटीवी के साथ-साथ मैन्युअल सर्विलेंस को भी टर्मिनल बिल्डिंग और ऑपरेशनल एरिया के पास बढ़ा लें।
- त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैयार रहे। पेट्रोलिंग मजबूती से हो।
- सभी कार्गो गेट्स और गाड़ियों की एंट्री वाले द्वारों पर मजबूत शस्त्र सपोर्ट उपलब्ध हो।

2014 में एंटी-हाइजैकिंग बिल संसद में पास हुआ था। इसमें विमान हाइजैक के मामले को अलग तरह से डील करने की बात की गई है। इसके मुताबिक, अपहरण की साजिश के दोषियों को फांसी या उम्रकैद की सजा दी जाए। इतना ही नहीं ऐसे व्यक्ति की संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल