न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा बस हादसा: हेल्पलाइन नंबर जारी, 29 में से 17 मृतकों की हुई शिनाख्त

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बस हादसे में मारे गए 29 लोगों में से एक डेढ़ साल की बच्ची और 15 साल की लड़की शामिल है। बाकी सभी पुरुष हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 1:31:20

आगरा बस हादसा: हेल्पलाइन नंबर जारी, 29 में से 17 मृतकों की हुई शिनाख्त

आगरा के थाना एताम्दपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 52 यात्रियों को ले जा रही एक जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बस हादसे में मारे गए 29 लोगों में से एक डेढ़ साल की बच्ची और 15 साल की लड़की शामिल है। बाकी सभी पुरुष हैं। हादसे के बाद लखनऊ मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से लोगों को हादसे की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 9415049606, 188102877, 9412781886 पर हादसे से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई जा रही है। इस बीच 17 मृतकों की शिनाख्त हो गई है, जबकि कुछ लोगों की शिनाख्त होनी है। जिला प्रशासन ने 17 घायलों की सूची भी जारी की है।

इनकी हुई शिनाख्त

मरने वालों में सिद्धार्थ दुबे पुत्र रजनेश निवासी जगन्नाथपुर तिवारीगंज, चिनहट, लखनऊ, सत्य प्रकाश शर्मा पुत्र स्व मेवाराम शर्मा निवासी चिरंजीव विहार गाजियाबाद, धीरज पांडेय पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी गोमतीनगर लखनऊ, अवनेश अवस्थी पुत्र अंशुमान निवासी तालकटोरा लखनऊ, सत्यप्रकाश तिवारी पुत्र उमेश चंद्र गोंडा, आदित्य कश्यप पुत्र मनीष गुप्ता गोरखपुर, प्रेमचंद्र पुत्र रामकुमार कुरुक्षेत्र हरियाणा, विजय बहादुर सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर रायबरेली, हुजूर आलम पुत्र मंसूर अली नार्थ वेस्ट दिल्ली, प्रयागू मिश्रा, दीपक सिंह पुत्र महावीर प्रसाद निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी पुणे, अंकुर श्रीवास्तव पुत्र सुर्चवंश लाल निवासी गांधीनगर बस्ती, आकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र इंदिरानगर लखनऊ, इफ्तखाब अहमद पुत्र आफताब अहमद इंदिरानगर लखनऊ, अमित कुमार पुत्र रामेश्वर गोरखपुर, दीपक कुमार पांडेय पुत्र सीताराम पांडेय भोजपुर बिहार के रहने वाले हैं। अभी तक 12 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

agra road accident,agra accident news,yamuna expressway accident,bus accident on yamuna expressway,roadways bus accident on yamuna expressway,list of dead passengers,agra,road accident,agra news,news,news in hindi

घायलों की सूची

प्रकाश (19 वर्ष आजमगढ़), दिलीप (35 वर्ष, लखनऊ), सुनीता (35 साल, रायबरेली), अशोक कुमार (34 साल, हापुड़), सोनी (39 साल, मिर्जापुर), साहब (28 साल, कानपुर), ऋषि यादव (20 साल, बाराबंकी), प्रवेश कुमार (31 साल, आजमगढ़, संजीत कुमार (44 साल, सुलतानपुर), मनीष कुमार (33 साल, बाराबंकी), मंजू शर्मा (57 साल, गाजियाबाद), गौरव (31साल, लखनऊ), जुनैद आलम (27 साल, मुरादाबाद), प्रतीक अर्पित (24 साल, प्रयागराज), मोहम्मद अदीब (33 साल, लखनऊ) और प्रियांशी (23 साल, लखनऊ)।

क्या कहा बस कंडक्टर ने?

वही बस के कंडक्टर असनीस मिश्रा का हादसे को लेकर कहना है कि ये तो सही-सही याद नहीं कि बस की वास्तविक रफ्तार कितनी थी, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि बस एक तेज झटके के साथ पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही तेज रफ्तार बस करीब 60 मीटर रेलिंग पर चल पड़ी। बस में एक और तेज झटका लगा कुछ सेंकेंड के लिए बस रेंलिंग से उतरी और वापस चढ़ गई। बस ड्राइवर कुछ नहीं कर पाया।और बस रेलिंग तोड़ती हुई 40 फीट नीचे नाले में गिर गई। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा के मुताबिक तीन से चार मिनट के भीतर सब कुछ बदल गया और हमारे वश में कुछ नहीं रहा। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि बस नाले में गिरने से पहले ही उसे पहिए उखड़कर अलग हो चुके थे। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा ने बताया कि घटना से करीब दो-तीन घंटे पहले ही बस कन्नौज में रुकी थी। उस वक्त ड्राइवर बिल्कुल ठीक था, लेकिन घटना से ठीक पहले ड्राइवर को एक झप्पी आई थी। बस वही काल बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह