न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद वैन बनी आग का गोला, 7 की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के सामने रविवार देर शाम ट्रक और वैन की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Feb 2020 11:03:08

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे  पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद वैन बनी आग का गोला, 7 की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के सामने रविवार देर शाम ट्रक और वैन की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हो गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन आग के गोले में तब्दील हो गई। इस भयंकर हादसे में वैन में सवार सात लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को निकाल लिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

पुलिस के मुताबित मारुति वैन का अगला टायर फट गया। टायर फटने की वजह से वैन असंतुलित हो गई और गलत दिशा में चली गई। उसी दौरान दूसरी तरफ से ट्रक आ रहा था और वैन ट्रक में जा घुसी। भीषण टक्कर के बाद वैन में आग लग गई।

इस घटना में वैन में सवार सात लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हरदोई उन्नाव रोड पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और वैन से शवों को निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया है। यातायात सामान्य रहे, इसके लिए रास्ते से ट्रक को भी हटाया जा रहा है। उन्नाव के एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि टायर फटने की वजह से वैन बेकाबू हो गई। वैन में सीएनजी किट लगी हुई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर भाग निकला।

10 जनवरी को कन्नौज में हुए भीषण हादसे में यात्रियों से भरी बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई और 20 लोगों की मौत हो गई थी। इस बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। उस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया था। बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी। 10 जनवरी की रात 8 बजे के करीब कन्नौज के घिलोई गांव के पास बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई और इतनी तेजी से फैली की कई लोगों को बस से निकलने का मौका ही नहीं मिला। एक चश्मदीद ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में कई यात्री जलती बस के भीतर फंस गए हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी