न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : पुलिस को मिली नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी, तस्कर से बरामद हुआ साढ़े 25 किलो गांजा

गुरुवार को जीआरपी की स्पेशल टीम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से तस्कर को गिरफ्तार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 7:36:15

आगरा : पुलिस को मिली नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी, तस्कर से बरामद हुआ साढ़े 25 किलो गांजा

नशा देश की युवा पीढ़ी को खत्म करता जा रहा हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार कारवाई करते हुए तस्कर से 25 किलो गांजा बरामद हुआ। गुरुवार को जीआरपी की स्पेशल टीम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से तस्कर को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जीआरपी हरीश चंद्र ने बताया कि दक्षिण की ओर से आने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर जीआरपी के जवान तैनात किए जाते हैं। सुबह जीआरपी की टीम के सदस्य प्लेटफार्म नंबर चार पर गश्त कर रहे थे। तभी एक यात्री भारी बैग लेकर सीढ़ियों पर जाता नजर आया। उन्होंने उसे रोका।

पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ नगर निवासी कमरे आलम खान बताया। उसके बैग की तलाशी में गांजा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। वह तेलंगाना स्पेशल ट्रेन से विशाखापत्तनम से आगरा कैंट आया था। उसे ग्वालियर में गांजा की सप्लाई देनी थी। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे। कमरे आलम ने बताया कि वह पहली बार गांजा लेकर आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।

चौथी बार में पकड़ा जा सका आलम

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह तेलंगाना के सिकंदराबाद में रहकर पत्थर घिसाई का काम करता है। ग्वालियर के कुछ लोगों ने उससे आगरा तक गांजे की सप्लाई करने की एवज में 20 हजार रुपये देने की बात हुई थी। इस पर वह तीन बार पहले भी गांजा ला चुका है। विशाखापत्तनम में वासु नामक व्यक्ति गांजा बेचता है। वही लोगों को सप्लाई देता है। ग्वालियर के सूरज उर्फ कल्लू को उसे गांजे की खेप कैंट स्टेशन के बाहर देनी थी।

इस साल अब तक पकड़े 66 कैरियर

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने जनवरी 2019 से 17 दिसंबर 2020 तक 66 लोगों को तस्करी में जेल भेजा है। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। 717 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है। 64 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 29 लाख 40 हजार 423 रुपये का गांजा अभी तक जब्त किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल