Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में नंबर वन रहा उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, मिली 5 में से 4.84 रैटिंग

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के 2019 में हुए सर्वे में उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उपभोक्ता संतुष्टि के मामले में देशभर में नंबर-2 रहा था। लेकिन इस बार यह देश में नंबर वन बन गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Feb 2021 4:44:23

देश में नंबर वन रहा उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, मिली 5 में से 4.84 रैटिंग

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के 2019 में हुए सर्वे में उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उपभोक्ता संतुष्टि के मामले में देशभर में नंबर-2 रहा था। लेकिन इस बार यह देश में नंबर वन बन गया।इससे भी पूर्व 2016, 2017 और 2018 में लगातार नंबर-3 पर रहा था। उदयपुर एयरपोर्ट को 5 में से 4.84 रैटिंग मिली। मदुरै एयरपाेर्ट 4.80 की रैटिंग के साथ दूसरे नंबर तथा गया 4.78 रैटिंग के साथ तीसरे नंबर पर रहा। इस ग्राहक संतुष्टि सर्वे में 21वें नंबर पर जैसलमेर, 44वें नंबर पर बीकानेर और 45वें नंबर पर किशनगढ़ एयरपोर्ट रहा है।
राजस्थान से उदयपुर सहित दो एयरपोर्ट टॉप-10 में शामिल हुए। इनमें 4.66 की रैटिंग के साथ जाेधपुर एयरपाेर्ट 10वें नंबर पर है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह दाे पायदान नीचे खिसक गया। सर्वे में एयरपोर्ट ऑथोरिटी की गाइडलाइन के मुताबिक स्वच्छता, पार्किंग, बैगेज वॉशरूम, ट्रॉली सुविधा सहित 33 प्वाइंट थे। वहीं पिछले साल नंबर वन रहने वाला वडाेदरा एयरपाेर्ट इस बार पांचवें नंबर पर रहा। एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट ने उदयपुर एयरपोर्ट को नंबर-1 आने का श्रेय एयरपोर्ट अथॉरिटी उदयपुर-सीआईएसएफ सहित सभी एयरलाइंस के कार्मिकों को दिया है। इन 33 मापदंडों में खरा उतरा हमारा एयरपोर्ट

कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में एयरपोर्ट ऑथोरिटी की गाइडलाइन के मुताबिक 33 मापदंड हैं। इनमें स्वच्छता, पार्किंग, बैगेज डिलीवरी स्पीड, वॉशरूम सुविधा, ट्रॉली सुविधा, चेक इन लाइन, सुरक्षा, एयरपोर्ट कर्मचारियों का व्यवहार, फ्लाइट इंफॉर्मेशन स्क्रीन, सुरक्षा जांच में लगने वाला समय, शिष्टाचार और निरीक्षण में सुरक्षा कर्मचारियों का व्यवहार, इंटरनेट एक्सेस, वाई-फाई, रेस्टोरेंट, खाने की सुविधा, एटीएम, मनी एक्सचेंज, खरीदारी की सुविधा, लाउंज की सुविधा और एयरपोर्ट का वातावरण शामिल हैं। इन सभी मापदंडों में उदयपुर एयरपोर्ट अव्वल आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका