न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

28 दिन बाद जेल से बाहर आईं रिया चक्रवर्ती, देर रात परिवार के साथ घर पहुंचीं, 10 दिन तक पुलिस स्टेशन में जाकर देनी होगी हाजिरी

बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल से रिहा हो गईं। ड्रग्स से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद रिया 28 दिन बाद अपने घर पहुंचीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 11:58:20

28 दिन बाद जेल से बाहर आईं रिया चक्रवर्ती, देर रात परिवार के साथ घर पहुंचीं, 10 दिन तक पुलिस स्टेशन में जाकर देनी होगी हाजिरी

बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल से रिहा हो गईं। ड्रग्स से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद रिया 28 दिन बाद अपने घर पहुंचीं। बेल मिलने के बाद वो दिन में ही करीब साढ़े 5 बजे भायखला जेल से रिहा हो गई थीं, लेकिन घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा देखते हुए वे देर रात वो परिवार के साथ घर पहुंचीं। गाड़ी की अगली सीट पर रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती बैठे थे, जबकि रिया अपनी मां और एक और महिला के साथ पीछे की सीट पर बैठी थीं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। हालांकि, रिया की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं, उन्हें 10 दिनों तक सांताक्रूज पुलिस स्टेशन जाकर हाजिरी देनी होगी। माना जा रहा है कि कुछ देर में रिया अपने घर से सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के लिए निकलने वाली हैं।

इन शर्तों के साथ रिया को मिली जमानत

- रिया को जेल से रिहा होने के बाद 10 दिन तक करीबी पुलिस स्टेशन में हर रोज सुबह 11 बजे हाजिरी देनी होगी।
- एक लाख रुपए मुचलका देना होगा।
- पासपोर्ट जमा करवाना होगा।
- कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी।
- यदि वे ग्रेटर मुंबई से भी बाहर जाती हैं, तो उन्हें जांच अधिकारी को इस बारे में पहले सूचना देनी होगी।
- महीने के पहले सोमवार को रिया को एनसीबी के दफ्तर में भी हाजिरी देनी होगी। यह छह महीने तक करना होगा।
- इस केस से जुड़े किसी भी गवाह से मिलने की अनुमति नहीं होगी।
- अदालत की हर सुनवाई पर रिया को हर हाल में मौजूद रहना होगा।
- वे किसी भी तरह से जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगी।

NCB का दावा- रिया ड्रग्स सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर

NCB ने कोर्ट में दिए एफिडेविट में कहा था कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं। और कई हाई सोसाइटी के लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हैं। दोनों पर धारा 27A लगाई गई है, इसलिए इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है। उन्होंने माना कि ड्रग्स खरीदने के लिए सैमुएल मिरांडा, दीपेश सावंत और शोविक से कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?