न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेक न्यूज़ : सोशल मीडिया कंपनियों को भारत सरकार ने दी चेतावनी, कानून का पालन करें या मुकदमे का सामना करें

सोशल मीडिया के भारतीय प्रमुखों को यह संदेश दिया जा सकता है कि कानून का पालन करें या मुकदमे का सामना करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Aug 2018 3:49:28

फेक न्यूज़ : सोशल मीडिया कंपनियों को भारत सरकार ने दी चेतावनी, कानून का पालन करें या मुकदमे का सामना करें

सोशल मीडिया के भारतीय प्रमुखों को यह संदेश दिया जा सकता है कि कानून का पालन करें या मुकदमे का सामना करें। फर्जी खबरों और अफवाहों के अलावा चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा के लिए गठित उच्चस्तरीय सरकारी समिति ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह को अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने समाज के सभी वर्गों के लोगों तथा अन्य से सलाह-मशविरा किया, और उसके बाद अपनी रिपोर्ट मंत्रिसमूह को सौंपी है... अब मंत्रिसमूह अपनी सिफारिशों को अंतिम फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेगा..." सरकार अब व्हॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। फोन-मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप तथा सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर फैली फेक न्यूज़ की बदौलत मॉब किंलिंग की कई वारदात हो चुकी हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर नफरत फैलाने वाले मैसेजों और रेप की धमकियों की वजह से बहुत-से लोगों ने सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया है।

पिछले एक साल के दौरान देश में करीब 40 लोगों की उन्मादी हिंसा में मौत होने के बाद गठित सचिव स्तर के अधिकारियों की समिति ने मुद्दे पर विचार किया। वाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया में फर्जी समाचार फैलने के कारण हत्याएं होने का संदेह है। केंद्रीय गृह सचिव राजीव गउबा की अगुआई वाली समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर विचार के बाद मंत्रियों का समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी सिफारिश सौंपेगा। मंत्रियों के समूह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत शामिल हैं।

भारत में 20 करोड़ यूज़रों के साथ सबसे बड़ा बाज़ार रखने वाले व्हॉट्सऐप ने सरकार की इस मांग को मानने से इंकार कर दिया है कि वह सरकार को किसी भी मैसेज को भेजने वाले वास्तविक व्यक्ति की पहचान बताए। सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से एक शिकायत अधिकारी भी नियुक्त करने के लिए कहा है, और इसी मांग को लेकर दायर की गई एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद